सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ...

NEWS Leaders : खाटू श्यामजी की भजन संध्या में गायकों की प्रस्तुति में लगे जयकारे, देर रात तक झूमते रहे भक्तजन

0

NEWS Leaders : खाटू श्यामजी की भजन संध्या में गायकों की प्रस्तुति में लगे जयकारे, देर रात तक झूमते रहे भक्तजन


न्यूज लीडर्स : राजेश नाहर खेतिया

श्री गणेशोत्सव के दौरान सोमवार शाम खाटू श्याम भजन संध्या आयोजित हुई। खाटू श्याम भजन संध्या में भगवान श्री गणेश का आवाह्न से प्रारंभ हुई। इस भजन संध्या का आयोजन श्री रविंद्र नाथ टैगोर गणेश मंडल द्वारा किया गया।

देर शाम शुरू हुई भजन संध्या देर तक चलती रही भजन संध्या में खरगोन के भजन गायक शुभम रघुवंशी एवं इंदौर की भजन गायिका मौसमी शर्मा ने अपने अनोखे अंदाज पर उपस्थित श्रद्धालुओं की दाद बटोरी।

आरंभ में समिति सदस्यों द्वारा भजन गायकों ने भजनों का साथ दे रहे वाद्य यंत्रों के कलाकारों का अभिनंदन किया। लम्बे समय बाद खेतिया शहर में हुए इस आयोजन में भीड़ उमड़ पड़ी। भजनों पर भक्त झूमते नज़र आये और भजनों में जोरदार संगत करते दिखे।

खाटू श्याम जी के भजनों के साथ भजन संध्या में सुनो केसरी के लाल जैसे भजनों पर भजन गायकों का साथ सामने बैठे श्रद्धालुओं ने दिया। इस भजन संध्या में बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रही।

शहर के मुख्य रविंद्र नाथ टैगोर चौक पर आयोजित भजन संध्या को लेकर टैगोर गणेश मंडल के साथियों व खेतिया पुलिस ने व्यवस्था को बनाये रखा। टैगोर गणेश मंडल के विजय चौधरी, रामचन्द्र सोनिस, पवन शर्मा गोपाल जगताप विशाल परदेशी सहित सभी सहयोगियों ने भजन संध्या के लिए मिले प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!