सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 19 सितम्बर 2026 :  "शनिवार को इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए मेष से मीन तक का ... Rashifal Today 18 सितम्बर 2026 :  किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को विवाद से बचने की सलाह, 12 राशियों का... Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा... Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों... Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क...

NEWS Leaders : देश के 234 नए शहरो में निजी एफएम रेडियो होगा शुरु, मप्र के 20 शहरों में एफएम रेडियो, बड़वानी लिस्ट में नहीं, देखिए सूची

0

NEWS Leaders : देश के 234 नए शहरो में निजी एफएम रेडियो होगा शुरु, मप्र के 20 शहरों में एफएम रेडियो, बड़वानी लिस्ट में नहीं, देखिए सूची

न्यूज लीडर्स विशेष

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने निजी एफएम रेडियो चरण-III नीति के अंतर्गत 784.87 करोड़ रुपये के अनुमानित आरक्षित मूल्य के साथ 234 नए शहरों में 730 चैनलों के लिए ई-नीलामी के संचालन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

मप्र में निमाड़ अंचल के चार जिले खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर मुख्यालयों को एफएम रेडियो की सुविधा मिलेगी । जबकी बड़वानी जिला को निजी एफएम रेडियो की सूची में शामिल नहीं किया गया है।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 234 नए शहरों/कस्बों में निजी एफएम रेडियो शुरू करने को मंजूरी दी

“मप्र के 20 शहर, बेतुल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, इटारसी, खंडवा, खरगोन, मन्दसौर, मुरवारा (कटनी), नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शिवपुरी, सिंगरौली, विदिशा”

निजी एफएम रेडियो की शुरुआत से इन शहरो में जो अभी भी निजी एफएम रेडियो प्रसारण से अछूते हैं तथा मातृभाषा में स्थानीय सामग्री उपलब्ध हो सकेगी और इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, स्थानीय बोली और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल को बढ़ावा मिलेगा।

स्वीकृत किये गये कई शहर/कस्बें आकांक्षी जिलों और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में हैं। इन क्षेत्रों में निजी एफएम रेडियो की स्थापना से इन क्षेत्रों में सरकारी पहुंच और मजबूत होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!