सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल...

NEWS Leaders : खरगोन जिले की 03 लाख 20 हजार 759 लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किये 40.38 करोड़ रुपये

0

NEWS Leaders : खरगोन जिले की 03 लाख 20 हजार 759 लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किये 40.38 करोड़ रुपये

“कलेक्टर श्री शर्मा व विधायक श्री पाटीदार की कलाई पर बांधे रक्षासूत्र”

न्यूज लीडर्स  खरगोन

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत 10 अगस्त शनिवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में वृहृद स्तर पर रक्षाबंधन एवं आभार सह उपहार कार्यक्रम आयोजित किये गए।

देखिए वीडियो

कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर रक्षाबंधन एवं आभार सह उपहार कार्यक्रम का आयोजन राधा कुंज परिसर भवन में किया गया। कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा हस्ताक्षर पटल पर हस्ताक्षर भी किये।

“मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की हितग्राही बहनों के खातों में 1250 रुपये की राशि अंतरित की। साथ ही रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप लाभार्थी महिलाओं के खातों में 250 रुपये उपहार (नेग) राशि भी अंतरित की है।”

●》》खरगोन जिले में लाडली बहना योजना.》》

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती भारती आवास्या ने बताया कि 10 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खरगोन जिले की 03 लाख 20 हजार 759 लाडली बहनों को 40.38 करोड रुपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की है। इसमें प्रतिमाह डलने वाली 1250 रुपए की राशि व रक्षाबंधन के उपहार के रूप में 250 रुपये की राशि सहित कुल 1500 रुपए की एकमुश्त खातों में अंतरित की है।

विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत सरकार ने पहले 1000 दिए फिर 250 रुपये बढ़ाकर 1250 किये, अब राखी के अवसर पर 250 रुपये अतिरिक्त दे रहे हैं।

●》》और अंत में.》》

इस अवसर पर  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुबाई तंवर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बापू सिंह परिहार, अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, एसडीम श्री भास्कर गाचले, डिप्टी कलेक्टर श्री सत्येंद्र बैरवा, नगर पालिका सीएमओ श्री एमआर निगवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक सुश्री मोनिका बघेल, जिला खाद्य अधिकारी श्री भारत सिंह जमरे, श्री उमेश जोशी, श्री नीरज अमझेरे के साथ लगभग 1500 बहने उपस्थित रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!