सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

NEWS Leaders : बडवानी जिले की टॉप खबरें, जानिए क्या है खास

0

NEWS Leaders : बडवानी जिले की टॉप खबरें, जानिए क्या है खास

●》》नागलवाड़ी मेले के आयोजन के संबंध में 02 अगस्त को होगी बैठक.》》

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनित गेहलोद की उपस्थिति में 30 जुलाई को नागलवाड़ी में आयोजित होने वाली बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। उक्त बैठक अब 02 अगस्त को नागलवाड़ी मांगलिक भवन में दोपहर 12 बजे से आयोजित की जायेगी। उल्लेखनीय है कि नागपंचमी पर्व पर 04 से 10 अगस्त तक नागलवाड़ी में लगने वाले मेले के आयोजन संबंध में बैठक का आयोजन किया गया है।

●》》बिजली से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु विद्युत कार्यालय में होगी जनसुनवाई.》》

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

बिजली से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु बड़वानी जिले के प्रत्येक वितरण केन्द्र पर जनसुनवाई का आयोजन प्रति मंगलवार को प्रातः 11 से 1 बजे तक किया जायेगा।

अधीक्षक यंत्री से प्राप्त जानकारी अनुसार बड़वानी वृत्त के सभी 18 वितरण केन्द्रों पर जनसुनवाई का आयोजन प्रति मंगलवार किया जायेगा। अतः उपभोक्ता अपने बिजली से संबंधित एवं देयको से संबंधित शिकायतों का निराकरण जनसुनवाई में आकर करवा सकते है।

●》》प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024.》》

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत किसान भाईयों से अपील है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ मौसम 2024 में अधिसूचित हल्कों में अधिसूचित फसलो का ऋणी एवं अऋणी कृषकों, का बीमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 निर्धारित है। अऋणी कृषक अधिसूचित फसलो का बीमा बैंक, लोक सेवा केन्द्र या प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल pmfby.gov.in पर जाकर स्वयं सोयाबीन, मक्का, कपास, ज्वार, बाजरा, अरहर, मूंगफली, मूंग व उड़द फसल का बीमा करा सकते हैं।

ऋणी कृषको का बीमा संबंधित बैंकों के माध्यम से किया जावेगा । कृषक द्वारा देय प्रीमियम खरीफ मौसम में अधिसूचित फसल की प्रीमियम सोयाबीन 605, मक्का 605, ज्वार 376.20, बाजरा 242, अरहर 700, मूंगफली 556.60, मूंग 360, उड़द 400 एवं कपास 3500 रुपये प्रति हेक्टेयर कृषकों द्वारा देय होगी।

योजना का लाभ लेने हेतु आवश्यक दस्तावेज जैसे पूर्णतः भरा हुआ फसल बीमा प्रस्ताव फार्म, आंधार कार्ड की प्रति, भू-अधिकार पुस्तिका, नवीनतम खसरा, खतोनी, पटवारी द्वारा जारी बुवाई प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक के पहले पन्ने की छाया प्रति या रद्द किए गये चेक की छाया प्रति जिसमें खाताधारक का नाम, खाता नंबर आईएफसी कोड स्पष्ट लिखा हो तथा बटाई पर जमीन लिये गये किसानों के लिये अनुबंध/समझौते के लिए शपथ पत्र की आवश्यकता होती है।

फसल बीमा करवाने हेतु अधिक जानकारी के लिये बीमा कम्पनी के प्रतिनिधी, सीएससी सेन्टर, संबंधित बैंक, कृषि विभाग के विकासखण्ड/कृषि विस्तार अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है। किसान भाइयों से अपील है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत 31 जुलाई 2024 तक अधिक से अधिक फसल बीमा कराकर योजना का लाभ लेवें।

●》》ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों से लिये जाएगें पानी एवं खाद्य पदार्थो के सैम्पल.》》

बड़वानी न्यूज लीडर्स

वर्षाकाल के समय अनेक बीमारियां, गंदगी, मक्खी तथा मच्छरों के कारण फैलती है। अतः पीएचई विभाग के अधिकारी जिले में सभी जगह से पानी के सैम्पल लेकर टेस्टिंग करे तथा खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी हर जगह से खाद्य पदार्थो के सैम्पल लेकर जांच करे। कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने उक्त बाते सोमवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कही।

इस दौरान कलेक्टर ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री शक्तिसिंग चौहान को भी निर्देशित किया कि वे जिले के समस्त छात्रावास एवं आश्रमों में आरओ वाटर प्लांट लगाने की कार्ययोजना प्रस्तुत करे । साथ ही आश्रम एवं छात्रावास के अधीक्षकों को भी निर्देशित करे कि विद्यार्थियों को बारिश के मौसम में बाहर का खाना एवं कई दिनों पूर्व बनी हुई खाने की वस्तुओं को न खाने की सलाह दे। बैठक के दौरान कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी डॉ. सुरेखा जमरे को भी निर्देशित किया कि वे जिले के समस्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं सिकलसेल की टेस्टिंग अनिवार्य रूप से की जाये।

●》》लोक सेवा अधिनियम में दर्ज सेवाओ के आवेदन आनलाईन किये जाये.》》

समय सीमा बैठक के दौरान लोक सेवा गांरटी अधिनियम में दर्ज सेवाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस दौरान कलेक्टर समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिनियम में दर्ज सेवाओं के आवेदन किसी भी स्थिति में आफलाईन नही लिये जाये। लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आनलाईन आवेदन ही मान्य कर आवेदक को चाही गई सेवा प्रदान की जाये।

●》》स्कूलों में बच्चों को दी जाये समस्त शासन प्रदत्त सुविधाएं.》》

समय सीमा बैठक के दौरान जिले की शाासकीय शालाओं में प्रवेशित बच्चों के जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से बनाने हेतु कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया। साथ ही कलेक्टर ने जिला शिक्षा समन्वयक को निर्देशित किया कि जिले की समस्त शासकीय शालाओं में प्रवेशित बच्चों को पाठ्य पुस्तक एवं मध्यान्ह भोजन का वितरण अनिवार्य रूप से किया जाये।

शिक्षक प्रतिदिन एवं समय पर शाला में जाये। अगर शाला में विद्यार्थी नही आते है तो शिक्षक इसके लिए विशेष प्रयास करे। बच्चों के माता-पिता को शाला में बुलाये या बच्चों के पालकों के मोबाईल नंबर पर या उनके घर जाकर उनके पालकों से संपर्क कर बच्चे का शाला में न आने का कारण पता लगाये।

●》》और अंत में.》》

बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, अपर कलेक्टर श्री केके मालवीय, संयुक्त कलेक्टर श्री सोहन कनाश एवं श्रीमती विशाखा देशमुख, एसडीएम सेंधवा श्री अभिषेक सराफ, पानसेमल श्री रमेश सिसोदिया, बड़वानी श्री भूपेन्द्र रावत, राजपुर श्री जितेन्द्र कुमार पटेल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

●》》12 अगस्त से चलाया जायेगा एड्स एवं एचआईवी जागरूकता अभियान.》》

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

विकासखण्ड पानसेमल में विकासखंड स्तरीय बैठक का आयोजन सोमवार को जिला नोडल अधिकारी एड्स नियंत्रण कार्यक्रम डॉ प्रमोद गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। संपूर्ण जिले में एचआईवी एवं एड्स जागरूकता हेतु 12 अगस्त 2024 से 11 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले सघन जागरूकता अभियान के संबंध में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के संबंध में चर्चा की गई ।

बैठक में डॉक्टर अमृत बमनके बीएमओ विकासखंड पानसेमल, श्री आलोक रंजन मौर्य, दिशा इंदौर श्री मयंक अग्रवाल दिशा इंदौर, राकेश बर्डे बीपीएम, मनु जैन फार्मासिस्ट, मुकेश बेनल आईसीटीसी परामर्शदाता, शांतिलाल सोलंकी आईसीटीसी लैब टेक्नीशियन, शिवेंद्र तोमर डीआरपी लिंक वर्कर स्कीम एवं समस्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!