NEWS Leaders : महिलाओ ने बंधारेश्वर महादेव मंदिर में पूजन कर निकाली कावड़, शिव टेकडी पर किया अभिषेक

NEWS Leaders : महिलाओ ने बंधारेश्वर महादेव मंदिर में पूजन कर निकाली कावड़, शिव टेकडी पर किया अभिषेक
न्यूज लीडर्स : सतीश केवट पानसेमल

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को महिलाओ और शिव भक्तों ने बंधारेश्वर महादेव मंदिर से शिव टेकडी तक कावड़ यात्रा निकाली। वार्ड 15 में प्रजापति समाज महिला मंडल के विशेष सहयोग से आयोजित यात्रा में नगर के अन्य वार्डो से भी महिलाओ और बच्चो ने भाग लिया।
वार्ड पार्षद श्रीमती रेखा महेश गोले ने बताया की सभी श्रद्धालु सोमवार सुबह 7 बजे बंधारेश्वर महादेव पहुंचे। जिसके बाद वे शिव भजनों पर झूमते हुए करीब 1.30 पर शिव टेकडी पर पहुंचे जहा महाआरती के बाद मंत्रोच्चार से शिव अभिषेक किया तथा साबूदाने की खिचड़ी प्रसादी के वितरण के बाद समापन किया।
यात्रा में विधायक श्याम बर्डे की पत्नी एवम पूर्व जिला जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती निर्मला श्याम बर्डे, मणि बाई प्रजापति,सेवंती बाई प्रजापत,किरण बाई प्रजापत,ऋतु प्रजापत सहित अन्य शिव भक्त शामिल हुए।




