सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क... Rashifal Today 22 अगस्त 2026 : वृषभ-कर्क-कुम्भ समेत इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ, मेष, मिथुन औ... Rashifal Today 21 अगस्त 2026 : आज मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियो... Rashifal Today 20 अगस्त 2026 : धन, व्यापार और करियर में क्या कह रहे हैं सितारे? आज इन राशियों के बने... Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द...

News Leaders : खेतिया-पाटी निर्माणाधीन मार्ग बना आदमखोर रोड,

0

खेतिया-पाटी निर्माणाधीन मार्ग बना आदमखोर रोड, एक्सीडेंट से महिला की दर्दनाक मौत, 2 घायल, क्या कमियां है खेतिया-पाटी रोड़ पर,

निर्माणाधीन खेतिया पाटी मार्ग पर देर रात हुई दुर्घटना में 40 वर्षीय महिला की हुई मौत 2 हुए घायल


न्यूज़ लीडर्स : राजेश नाहर खेतिया

खेतिया से पाटी निर्माणाधीन मार्ग पर कल देर रात एक कार्यक्रम से लौटते समय भातकी के निकट अधूरे पड़े निर्माण पर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने पर गिन्नीबाई पति विरसन वसावे जाति भील उम्र 40 वर्ष निवासी गोरीखेड़ा की मृत्यु हो गई।

मोटरसाइकिल पर बैठे उसके पुत्र अरविंद वसावे उम्र 13 वर्ष को सर में गहरी चोट आई जिसके चलते उसे 52 टांके लगाए जाने की सूचना है वही मोटरसाइकिल चला रहे हैं मृतक के भतीजे मुकेश गंगाराम वसावे उम्र 30 वर्ष को भी गहरी चोट होने से दोनों को ही प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति होने पर बड़वानी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है वहीं शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं देर रात एक अन्य मोटरसाइकिल के दो सवार सड़क के दूसरी ओर गिरे हैं जिन्हें चोट आने पर उन्हें प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया है।

▪︎लापरवाही का शिकार है निर्माणाधीन रोड.》

खेतिया पाटी मार्ग का निर्माण जारी है जिस पर कई हिस्सों में निर्माण फिलहाल अधूरा है जहां संकेतक भी नही है देर रात हुई दुर्घटना के बाद अचानक वीआरएस कंस्ट्रक्शन कंपनी में दुर्घटना स्थल पर मुरुम,पत्थर डालना शुरू कर दिया है वही क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल के टुकड़े भी वह पड़े है।

पूरी सड़क पर कहीं भी कोई संकेतक नहीं लगाए गए हैं जिसके चलते दुर्घटना के बाद ग्रामीणों का यह कहना है कि लंबे समय से अधूरी सड़क से दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती चली जा रही है पुलिस प्रशासन द्वारा मर्ग8/22 धारा 147 ज.फो.में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!