सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

NEWS Leaders : वेतन मांगने पर घसीट-घसीट कर पीटा, बरसाए लट्ठ, घायलों को अस्पताल भेजा मचा बवाल, Viral video में देखिए

0

NEWS Leaders : वेतन मांगने पर घसीट-घसीट कर पीटा, बरसाए लट्ठ, घायलों को अस्पताल भेजा मचा बवाल, Viral video में देखिए

न्यूज लीडर्स : शेख शकिल खंडवा

बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ है.
वेतन मांगने पर सड़क निर्माण कंपनी केसीसी के कर्मचारियों ने दो चालकों पर जमकर लट्ठ बरसाए. मारपीट में दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया था जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया. मारपीट का वायरल वीडियो चर्चित हुआ.

केसीसी कंपनी के देशगांव कैंप में मारपीट का वीडियो सामने आया है. कंपनी के कर्मचारी दो युवकों को बेरहमी से पिट रहे हैं. बताया जाता है कि यह युवक कंपनी में वाहन चालक हैं जो अपने साथ के चालकों के साथ कैंप में कंपनी के कार्यालय पर वेतन मांगने गए थे. यहां कर्मचारियों ने उन्हें कहा कि कंपनी के बैंक खाते में रुपए आते ही उन्हें पेमेंट कर दिया जाएगा.

यह सुन ड्राइवरों ने कहा कि उन्हें कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से बात करना है. इस बात पर से उनका विवाद हो गया. कंपनी के कर्मचारियों ने राजू पिता राधेश्याम सूर्यवंशी निवासी ग्राम रोशनहार और उसके साथ के वाहन चालकों को बेरहमी से पीटना शूरू कर दिया. कंपनी कर्मचारी दोनों चालकों को घसीटते हुए उनपर लट्ठ बरसा रहे थे.

इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि वेतन मांगने पर हुए विवाद में दो वाहन चालकों के साथ मारपीट हुई है. शिकायत के आधार पर केसीसी कंपनी के कर्मचारी अमित जाट, दीपक जाट, हरीश, दीपक और नसीम खान के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!