सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को... "आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न...

Railway Kavach : रेल दुर्घटना, आमने-सामने आईं ट्रेनें, एक में रेल मंत्री सवार, क्यों नहीं हुई टक्कर?

0

Railway Kavach : रेल दुर्घटना पर काबू, आमने-सामने आईं दो ट्रेनें, एक में रेल मंत्री सवार, फिर भी क्यों नहीं हुई टक्कर?

“कवच को इस तरह से बनाया गया है कि यह उस स्थिति में एक ट्रेन को स्वचालित रूप से रोक देगा, जब उसे निर्धारित दूरी के भीतर उसी लाइन पर दूसरी ट्रेन के होने की जानकारी मिलेगी”

राष्ट्रीय : न्यूज़ लीडर्स

स्वदेश निर्मित ट्रेन टक्कर सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ का परीक्षण 4 मार्च को सिकंदराबाद में किया गया। इस दौरान दो ट्रेनों को पूरी गति के साथ एक दूसरे से भिड़ाया गया। लेकिन दोनों  ट्रेनों की टक्कर नहीं हुई। इस परीक्षण के दौरान एक ट्रेन में खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सवार थे। वहीं दूसरे में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन समेत अन्य बड़े अधिकारी बैठे हुए थे।

देखाये, वीडियो

भारत में ट्रेन के लिए कवच तकनीक विकसित की है। एक ही दिशा से आने वाली ट्रेनों का पता चलने पर कवच स्वचालित रूप से ब्रेक लगा देगा। अगर दो ट्रेनें आगे-पीछे हैं तो दुर्घटना से बचने से कवच तकनीक पीछे वाली ट्रेन की गति स्वत: कम कर देगा।

कवच को रेलवे द्वारा दुनिया की सबसे सस्ती स्वचालित ट्रेन टक्कर सुरक्षा प्रणाली के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। ‘जीरो एक्सीडेंट’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में रेलवे की मदद के लिए स्वदेशी रूप से विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा  प्रणाली का निर्माण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!