सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
दीपावली विशेष राशिफल 8 नवंबर 2026: तुला, धनु और मकर राशि के लिए अनुकूल संकेत, जानिए सभी 12 राशियों क... Rashifal Today  07 नवंबर 2026 : किसी को मिलेगा रुका पैसा, तो किसी को कार्यक्षेत्र में झेलनी पड़ सकती... Rashifal Today  06 नवंबर 2026 : शुक्रवार को इन राशियों को मिलेंगे धन लाभ और तरक्की के अवसर, जानिए सभ... Rashifal Today  05 नवंबर 2026 : गुरुवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और सफलता के अवसर, कुछ र... Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ...

News Leaders : सेंधवा विधान सभा में शासकीय कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन

0

सेंधवा विधानसभा में 835.38 लाख के 17 उप स्वास्थ्य केन्द्र भवनो का भूमिपूजन एवं 300.94 लाख की दो ग्रामो की नल-जल योजना का लोकापर्ण

सेंधवा : न्यूज़ लीडर्स

प्रदेश के पशुपालन एवं सामाजिक कल्याण मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने रविवार को विकासखण्ड सेंधवा के ग्राम बाखरली पहुंचकर 17 ग्रामो में 835.38 लाख से बनने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र भवनो का भूमिपूजन एवं 300.94 लाख से ग्राम बनिहार एवं घुडचाल में निर्मित नल-जल योजना का लोकापर्ण भी किया।

“इसमें से प्रत्येक उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन की लागत 49.14 लाख रूपये है जबकि ग्राम बनिहार की नलजल योजना 164.90 लाख की एवं ग्राम घुडचाल की नलजल योजना 136.04 लाख की है।”

▪︎बाखरली में लगा नेताओं का जमघट.》

इस दौरान राज्यसभा सांसद डाॅ. सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य, नगरपालिका सेंधवा अध्यक्ष श्रीमती बसंतीबाई यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री एस वीरा स्वामी,  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनिता सिंगारे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन, ग्रामवासी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुये बताया कि इन स्वास्थ्य केन्द्रो के बन जाने से जहाॅ क्षेत्रवासियों को अपने ग्राम में ही और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने लगेगी, इससे उन्हें छोटी-छोटी बीमारियो के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नहीं जाना पड़ेगा । इससे जहाॅ ग्रामीणो को सहुलितयत के साथ निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलेगी, वहीं क्षेत्र में तथाकथित झोला छाप डाक्टरी करने वालो से भी निजात मिलेगी।

इसी प्रकार जनप्रतिनिधियो ने बताया कि प्रधानमंत्री जल-जीवन मिशन योजना के तहत ग्राम-ग्राम में नलो के माध्यम से घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की योजना भी मुहूर्तरूप ले रही है। इसके कारण घर पर ही शुद्ध पेयजल पीने को मिल जायेगा, जिससे माताओ-बहनो को सर पर घड़ा रखकर दूर से पानी नहीं लाना पड़ेगा। इससे जहा माताओ-बहनो को अन्य कार्य करने के लिये अधिक समय मिलने लगेगा, वहीं शुद्ध पानी मिल जाने से कई बीमारियाॅ स्वतः ही समाप्त हो जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!