सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट... Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल... Newsleaders : नागपंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद, कलेक्टर-एसपी और DIG ने लिया तैया... Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिल... Rashifal Today 14 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत, किन राशियों को रहना होगा सावधान  जानिए Rashifal Today 13 अगस्त 2026 : आज सितारों का संकेत, चार राशियों के लिए सफलता, कई राशियों के लिए सावध... Rashifal Today 11 अगस्त 2026 : कहीं संपत्ति लाभ तो कहीं आर्थिक नुकसान के संकेत, व्यापार, धन, स्वास्थ...

NEWS Leaders : देश में भोपाल से शुरू हुआ 11वीं ‘वंदे भारत रेल’ का सफर, क्यों विशेष है ‘वंदे भारत रेल’

0

न्यूज़ लीडर्स : स्पेशल रिपोर्ट

भारतीय रेल दुनिया का सर्वश्रेष्ठ रेल नेटवर्क बनने की ओर अग्रसर है। इसी कड़ी में शनिवार, 1 अप्रैल 2023 को देश में 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस का सुहाना सफर शुरू हुआ। ज्ञात हो, पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें यह ट्रेन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के बीच चलेगी।

देखिये वीडियो

“इस ट्रेन से भोपाल और दिल्ली के बीच का सफर अब और तेज हो जाएगा। केवल इतना ही नहीं, यह ट्रेन प्रोफेशनल, नौजवानों और कारोबारियों के लिए नई-नई सुविधा लेकर आई है। आइए अब विस्तार से जानते हैं इनके बारे में…”

▪︎सफर अब होगा और भी तेज.》》

यह ट्रेन मध्य प्रदेश और नई दिल्ली के बीच की 701 किलोमीटर की दूरी सात घंटे 30 मिनट में तय करेगी और शनिवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर और आगरा में होगा।

▪︎नई-नई सुविधा लेकर आई वंदे भारत एक्सप्रेस.》》

स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई नई वंदे भारत दिखने में भी काफी शानदार है। सफर में यात्रियों को थकावट महसूस न हो इसे ध्यान में रखते हुए ट्रेन की सीटों को बेहद आरामदायक बनाया गया है। इसलिए लंबे सफर के लिए ये ट्रेन काफी अच्छी मानी जा रही है। यह ट्रेन अंदर से काफी खूबसूरत है। स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई ये ट्रेन अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है।

▪︎ट्रेन टक्कर बचाव प्रणाली करेगी यात्रियों की सुरक्षा.》》

ट्रेन टक्कर बचाव प्रणाली- कवच सहित उन्नत अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस है। हर कोच में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और आपात स्थिति में यात्री चालकों से बात कर सकते हैं। आम जनता के लिए अब यह वंदे भारत ट्रेन शुरू हो चुकी है।

देखिये वीडियो

▪︎बेहद खास हैं सीटें.》》

ट्रेन के एक्जीक्यूटिव कोचों को 180 डिग्री घूमने वाली सीटों से लैस किया गया है। ट्रेन रेल उपयोगकर्ताओं को तेज, अधिक आरामदायक और अधिक सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करेगी।

▪︎पर्यटन स्थलों में आवाजाही और बढ़ाने में सहायक बनेगी ये ट्रेन.》》

इस ट्रेन के चलने से सांची स्तूप, भीमबैठिका, भोजपुर और उदयगिरि गुफा जैसे पर्यटन स्थलों में आवाजाही और बढ़ने के संकेत है। ज्ञात हो, पर्यटन बढ़ने से रोजगार के अनेक अवसर भी बढ़ने लग जाते हैं। लोगों की आय भी बढ़ती है। यानि आगे चलकर वंदे भारत लोगों की आय बढ़ाने का भी माध्यम भी बनेगी और क्षेत्र के विकास का माध्यम भी बनेगी।

▪︎साफ-सफाई का विशेष ध्यान.》》

नई वंदे भारत ट्रेन में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। ट्रेन में टॉयलेट्स भी विशेष तरह के बनाए गए हैं। ये सामान्य ट्रेनों की तुलना में डिजाइनर टॉयलेट्स हैं। इस ट्रेन की खूबसूरती देखकर किसी का भी मन इसमें यात्रा करने को करेगा। भारत की वंदे भारत ट्रेन की विदेश में चलने वाली किसी आधुनिक ट्रेन के बराबर ही है।

उल्लेखनीय है कि देश में अभी तक 10 वंदे भारत ट्रेनें चल रही थी। ऐसे में यह देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन है। पहली वंदे भारत ट्रेन को साल 2019 में चलाया गया था। वंदे भारत ने यात्रियों के सफर को काफी आसान बना दिया है। वंदे भारत ट्रेन रास्तों को जल्दी तय करती है। इसमें झटके कम लगते हैं और सफर में समय का पता नहीं चलता है।

▪︎बड़ी तेजी हो रहा भारतीय रेलवे का आधुनिकीकरण.》》

इससे स्पष्ट है कि भारतीय रेलवे का आधुनिकीकरण बड़ी तेजी हो रहा है, इसका एक और उदाहरण हमें विद्युतीकरण के काम से भी मिल रहा है। आए दिन हम सुन रहे हैं कि देश के किसी न किसी हिस्से में रेलवे नेटवर्क का शत-प्रतिशत बिजलीकरण हो चुका है। ये इसी बात की गवाही देता है कि 21वीं सदी का भारत अब नई सोच और नए अप्रोच के साथ काम कर रहा है।

▪︎और अंत में.》》

आज ब्रॉडगेज नेटवर्क मानव रहित फाटकों से मुक्त हो चुका है। आज भारतीय रेल बहुत अधिक सुरक्षित हुई है। यात्री सुरक्षा की मजबूती के लिए रेलवे में मेड इन इंडिया कवच प्रणाली का विस्तार किया जा रहा है। बीते 9 वर्षों से सरकार का ये निरंतर प्रयास है कि भारतीय रेल दुनिया का श्रेष्ठ रेल नेटवर्क बने।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!