आस्था- धर्म

NEWS Leaders Khargone : सेगांव से बम बम भोले के जयघोष के साथ जय भोले युवा संगठन ने प्रारंभ की कावड़ यात्रा,

सेगांव से बम बम भोले के जयघोष के साथ जय भोले युवा संगठन ने प्रारंभ की कावड़ यात्रा,

न्यूज़ लीडर्स : अशोक गुप्ता सेगांव

श्रावण मास में भगवान भोले नाथ के भक्तों ने क्षेत्र की शांति खुशहाली और सृमद्धि के लिये जय भोले युवा संगठन एवं नगरवासियों के सहयोग से सेगांव से ओम्कारेश्वर तक कावड़ यात्रा निकाली।

देखिये वीडियो

शुक्रवार को नगर के सिंगाजी मंदिर से शुरू हुई यह  कावड़ यात्रा देवी श्री लालबाई फूलबाई माताजी मंदिर के दर्शन बाद नगर भ्रमण करते हुए मुख्य मार्ग से निकली। नगर में कई स्थानों पर  नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इस कावड़ यात्रा का लगातार 17 वां वर्ष है, यात्रा में  नगर के आसपास से 50 से अधिक कावड़ियों ने कावड़ उठाकर क्षेत्र के सुख शांति और समृद्धि के लिए भगवान भोलेनाथ की जय घोष के साथ यात्रा की शुरुआत की है।

यह यात्रा 4 दिन तक पैदल चलकर ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचेगी। जहां भगवान भोले नाथ का जल अभिषेक कर यात्रा का समापन किया जायेगा। सेगांव से ओम्कारेश्वर की यह यात्रा 125 किलोमीटर की चार पड़ाव में पूरी की जावेगी।

News Leaders

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!