सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  06 नवंबर 2026 : शुक्रवार को इन राशियों को मिलेंगे धन लाभ और तरक्की के अवसर, जानिए सभ... Rashifal Today  05 नवंबर 2026 : गुरुवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और सफलता के अवसर, कुछ र... Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश...

NEWS Leaders IPL 2022 : चेन्नई की तीसरी हार, पंजाब ने जीता मैच, जीत के हीरो लियाम

0

NEWS Leaders IPL_2022 : चेन्नई की तीसरी हार, पंजाब ने जीता मैच, जीत के हीरो लियाम

IPL_2022 : न्यूज़ लीडर्स

IPL 2022 के 11वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 54 रन से हरा दिया है। 181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18 ओवर में 126 रन पर ऑल आउट हो गई। पंजाब की जीत के हीरो लियाम लिविंगस्टोन रहे, जिन्होंने बैट और बॉल दोनों से कमाल किया।

देखिये वीडियो

60 रन की पारी खेलने वाले लियाम ने 2 विकेट भी झटके. वहीं राहुल चाहर ने 3 और वैभव अरोड़ ने 2 विकेट चटकाए। चेन्नई की ओर से शिवम दूबे ने 30 गेंदों में 3 छक्के और 6 चौके की मदद से 57 रन की पारी खेली। वहीं पूर्व कप्तान धोनी ने 28 गेंदों में 23 रन बनाए।

▪︎जीत के हीरो लियाम लिविंगस्टोन.》

पंजाब की जीत के हीरो लियाम लिविंगस्टोन रहे, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। लिविंगस्टोन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर 5 छक्के और 5 चौके की मदद से 60 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किया. लियाम ने एक ही ओवर में शिवम दूबे (57) और ड्वेन ब्रावो (0) को पवेलियन भेजा।

देखिये वीडियो

▪︎वैभव ने बोला हल्ला, डेब्यू मैच की शानदार पारी.》

वैभव अरोड़ ने IPL के अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया। पंजाब किंग्स के युवा तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने रॉबिन उथप्पा और मोईन अली के विकेट लिए। ऑक्शन में पंजाब ने वैभव को 2 करोड़ रुपए में खरीदा था।

▪︎चेन्नई की खराब शुरुआत हार का कारण.》

देखिये वीडियो

181 रन का पीछा करने उतरी चेन्नई की बेहद खराब शुरुआत रही। CSK की आधी टीम मात्र 36 रन पर ही पवेलियन लौट गई। रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायुडू 13-13 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 1 रन बनाया जबकि मोईन अली और कप्तान रवींद्र जडेजा खाता तक ही नहीं खोल पाए। हालांकि शिवम दूबे ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वो भी पारी के 15वें 57 रन बनाकर आउट हो गए।

▪︎पंजाब की बल्ले-बल्ले, टॉस हारकर  मैच जीते.》

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। पंजाब की तरफ से लियाम लिविंगस्टोन ने 32 गेंदों में 60 रन की धुआंधार पारी खेली। वहीं शिखर धवन ने 33 रन बनाए. तीसरे विकेट के लिए दोनों ने मिलकर 52 गेंदों पर 95 रन जोड़े।

चेन्नई की तरफ से क्रिस जॉर्डन और ड्वेन प्रिटोरियस ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं जडेजा, ब्रावो और चौधरी को 1-1 विकेट मिले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!