आस्था- धर्म
News Leaders Holi : होली ने बिखेरे खुशियों के रंग, कोविड से फैली उदासी हुई दूर
![](https://newsleaders.in/wp-content/uploads/2023/09/Default-Featured-Image-780x470.png)
मथुरा: ब्रज मंडल में होली ने बिखेरे खुशियों के रंग, कोविड से फैली उदासी हुई दूर
वृंदावन में आश्रय गृहों में सैकड़ों विधवाओं ने सामाजिक क्रांतिकारी भावना को आगे बढ़ाते हुए, सदियों पुराने प्रतिबंधात्मक मानदंडों नकारते हुए मंगलवार को ऐतिहासिक गोपीनाथ मंदिर में धूमधाम से होली खेली।
![फोटो: IANS](https://gumlet.assettype.com/navjivanindia%2F2022-03%2F1858cecb-8dc1-4726-9445-e4ea762499e4%2Fd15c424b5246f5140cd8439f0f01ab01.jpg?rect=0%2C0%2C2000%2C1125&auto=format%2Ccompress&fmt=webp&format=webp&dpr=1.0&q=50&w=400)
श्रीकृष्ण भूमि में उत्सव का माहौल है। 18 मार्च को होली से पहले, ब्रज मंडल के मंदिरों ने दो साल के कोविड -19 महामारी से छाई निराशा के बाद बड़े पैमाने पर होली मनाना शुरू कर दिया है। ब्रज मंडल में होली का उत्साह बढ़ा है। वृंदावन में आश्रय गृहों में सैकड़ों विधवाओं ने सामाजिक क्रांतिकारी भावना को आगे बढ़ाते हुए, सदियों पुराने प्रतिबंधात्मक मानदंडों नकारते हुए मंगलवार को ऐतिहासिक गोपीनाथ मंदिर में धूमधाम से होली खेली। कोविड -19 की निराशा से लड़ते हुए, विधवाएं इस बार वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिर में होली को पूरे उल्लास के साथ मनाने के लिए एकत्रित हुईं।
![](https://newsleaders.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20200705-WA0095-1024x341.jpg)