राष्ट्रीय

NEWS Leaders : महंगाई का तड़का, फिर बढ़े LPG सिलेंडर के दाम

NEWS Leaders : महंगाई का तड़का, फिर बढ़े LPG सिलेंडर के दाम

न्यूज़ लीडर्स : राष्ट्रीय

आम आदमी की जेब को एक बार फिर से झटका लगा है। आज एक बार फिर गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। इस महीने दूसरी बार दाम बढ़ाए गए हैं। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 3.50 रुपए सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 8 रुपए का इजाफा किया गया है।

इससे पहले इसी महीने की 7 तारीख को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भारी भरकम इजाफा किया गया था। 7 मई को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रूपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोत्तरी की गई थी। महज दो हफ्ते के भीतर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में एक बार फिर बढ़ोत्तरी किये जाने से जनता पर महंगाई की मार पड़ी है।

▪︎सिलेंडर के दामों में लगी आग, मई में दो बार बढ़े.》

इससे पहले 8 मई को घरेलू गैस की कीमतों में 50 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ था।
• 7 मई को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 10 रुपए की कमी हुई थी।
• 1 मई को एलपीजी गैस के दाम में 102.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। ये दाम 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर बढ़ाए गए थे।
• 1 अप्रैल को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर में 250 रुपए का इजाफा हुआ था।
• एक साल में घरेलू सिलेंडर के दाम 800 रुपये से 1000 के पार पहुंच गए हैं।

दो हफ्ते के अंदर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही जनता को एक और झटका लगा है। आज घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 3.50 रूपए की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके साथ ही पूरे देश में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1000 रूपए से ऊपर पहुंच गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर के साथ ही आज कमर्शियल गैस के दाम में भी इजाफा हुआ है। आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर 8 रूपए और महंगा हो गया है। 

News Leaders

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!