आस्था- धर्म

NEWS Leaders : अंजड़ श्री आईजी माता मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, भव्य कलश यात्रा

अंजड़ : श्री आईजी माता मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, भव्य कलश यात्रा

“ग्राम फत्यापुर में श्री आईजी माता मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम के पहले दिन भव्य कलशयात्रा का हुआ आयोजन, मंदिर पर की आकर्षक रोशनी”

न्यूज़ लीडर्स : अंजड़ से सतीश परिहार, रोहित मंडलोई

रविवार को ग्राम फत्यापुर में सिर्वी समाज द्वारा नवनिर्मित मंदिर में आईजी माता सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू हुआ। आज से सात दिन तक रोजाना अनेक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। आज पहले दिन ग्राम में रविवार सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

भव्य कलश यात्रा

जिसका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, वहीं गायत्री परिवार द्वारा दीपयज्ञ हुआ। मंडप प्रवेश व देव स्थापना पाठ शुरू किया गया तो वहीं आज से प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक भागवत कथा होगी। वहीं सात दिन तक अलग-अलग धार्मिक गतिविधियां आयोजित होती रहेगी।

सिर्वी समाज बंधुओं के सहयोग से लगभग 1 करोड़ रुपए से अधिक की लागत में मंदिर का मार्बल से निर्माण कार्य किया गया है। इसमें बडवानी जिले भर से हजारों समाजजन शामिल हों रहे हैं। वहीं मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है।

News Leaders

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!