बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुटेरी दुल्हन’ का खेल देखिए
बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुटेरी दुल्हन’ का खेल देखिए
न्यूज़ लीडर्स : अखिलेश साहू बड़वानी
बड़वानी जिले में राजपुर तहसील के नागलवाड़ी इलाके से शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामला शादी का झांसा देकर चांदी के आभूषण और 2 लाख 25 हजार रुपये की ठगी से जुड़ा है। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने विशेष टीम बनाई और महज 24 घंटे के भीतर गिरोह तक पहुंच गई।

“गिरफ्तार आरोपियों में चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह शादी-ब्याह का प्रलोभन देकर लोगों से रकम ऐंठने की साजिश करता था।”
आरोपियों के कब्जे से 43 हजार रुपये नकद, बिना नंबर की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 73 हजार रुपये बताई गई है। पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
