🕉️ “Rashifal Today 14 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत, किन राशियों को रहना होगा सावधान जानिए”
Newsleaders : नक्षत्र
पं. राधामाधव शरण यज्ञाचार्य
🕉️ आज की ज्योतिषीय झलक
आज मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए दिन अपेक्षाकृत लाभकारी रह सकता है। वहीं कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालों को स्वास्थ्य, यात्रा, खर्च और आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखनी होगी।
आज की सलाह: महत्वपूर्ण लेनदेन में जल्दबाजी न करें, यात्रा से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें और परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

🕉️ आज का पंचांग
संवत: 2083, मास: श्रावण, पक्ष: शुक्ल, शुक्रवार
तिथि: द्वितीया शाम 6:46 बजे तक, इसके बाद तृतीया
नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी रात 7:41 बजे तक, बाद में उत्तरा फाल्गुनी
योग: परिघ सुबह 9:27 बजे तक, बाद में शिव
करण: बालव सुबह 7:39 बजे तक, बाद में कौलव
चंद्रमा: सिंह राशि में
🕉️ आज का राशि रत्न सुझाव
मेष: मूंगा, वृषभ: हीरा, मिथुन: पन्ना,.कर्क: मोती, सिंह: माणिक्य, कन्या: पन्ना, तुला: ओपल, वृश्चिक: मूंगा, धनु: पुखराज, मकर: नीलम, कुम्भ: नीलम, मीन: पुखराज
🕉️ दैनिक राशिफल 14 अगस्त 2026
“शुक्रवार का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए आज सितारों का हाल”

♈ मेष: आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। नवविवाहितों के लिए संतान संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं।
♉ वृषभ: जमीन-जायदाद से लाभ मिल सकता है। पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सरकारी या प्रशासनिक मामलों में फायदा होगा और बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं।
♊ मिथुन: पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। घर में मांगलिक आयोजन हो सकता है। धार्मिक यात्रा के योग हैं। रुका धन मिलने और नया काम शुरू होने के संकेत हैं।
♋ कर्क: यात्रा टालना बेहतर रहेगा। परिवार से जुड़ा कोई दुखद समाचार चिंता बढ़ा सकता है। आर्थिक नुकसान और लेनदेन में परेशानी की आशंका है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

♌ सिंह: व्यापार और व्यवसाय के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आय के साधन बढ़ सकते हैं और अचानक लाभ के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुराने प्रेम संबंध से जुड़ी मुलाकात हो सकती है।
♍ कन्या: धन की कमी परेशानी बढ़ा सकती है और उधार लेने की स्थिति बन सकती है। यात्रा टालें और पशुओं से सावधान रहें। व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव है। मित्रों से बातचीत करने से मानसिक राहत मिलेगी।
♎ तुला: अचानक यात्रा के योग बनेंगे। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ संकेत मिलेंगे। आर्थिक लाभ होगा और घर के पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं।
♏ वृश्चिक: माता के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। भूमि से जुड़े मामलों में नुकसान हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे और उधार दिया पैसा अटकने की आशंका है। जीवनसाथी की जरूरतों पर खर्च करना पड़ सकता है।

♐ धनु: अचानक भाग्य का साथ मिल सकता है। रुके काम दोबारा शुरू होंगे और लाभ के लिए किए प्रयास सफल हो सकते हैं। बाहरी व्यक्ति से फायदा मिलेगा। जीवनसाथी से मधुर संबंध और घर में खुशी का माहौल रहेगा।
♑ मकर: परिवार के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक नुकसान की आशंका है। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से घर का माहौल बिगड़ सकता है।
♒ कुंभ: समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। पुराने कार्यों का लाभ मिल सकता है। सामाजिक छवि बेहतर होगी और ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं।
♓ मीन: अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं और आय कम होने से परेशानी रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होने की आशंका है। विरोधियों से सावधान रहें और पशुओं से दूरी बनाए रखें। आर्थिक नुकसान के योग हैं।
