सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
राशिफल 29 अप्रैल : त्रयोदशी का प्रभाव, कन्या में चंद्रमा, फैसलों में सूझबूझ की जरूरत, हर्षण योग का अ... "राशिफल 28 अप्रैल : द्वादशी के राशिफल में कन्या के चंद्रमा से फैसलों में सूझबूझ की परीक्षा, व्याघात ... "राशिफल 27 अप्रैल : एकादशी का असर, सिंह में चंद्रमा, बढ़ेगा आत्मविश्वास लेकिन बढ़ेगा अहंकार भी, ध्रु... "रविवार का राशिफल : सिंह में चंद्रमा, बढ़ेगा आत्मविश्वास लेकिन खर्च पर रखें नियंत्रण, वृद्धि योग का ... "आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026 : कर्क में चंद्रमा, भावनाओं और फैसलों का दिन, गंड योग का असर कुछ राशियो... "आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026 : शूल योग में सतर्क रहें आज भावनाओं और फैसलों की परीक्षा का दिन, पुष्य ... "आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026 : सप्तमी का असर, मिथुन से कर्क में चंद्रमा, बदलेगा भावनाओं और फैसलों का... बिजासन घाट 'ब्लैक स्पॉट' मौत का सौदागर : दो चालकों की दर्दनाक मौत, कैबिन को क्रेन से काटकर चालको को ... Bhopal सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल श्री पटेल "आज का राशिफल 22 अप्रैल 2026 : सुकर्मा योग से बदलेगी किस्मत, कई राशियों को मिलेगा लाभ, मिथुन में चंद...

NEWS Leaders Kasrawad : तेंदुए के शावक को कुएं से सुरक्षित निकाला, मादा तेंदुएं के आस-पास होने से किसानों में डर

0

न्यूज़ लीडर्स : अबरार खान खरगोन

कसरावद के पास एक खेत के कुएं में तेंदुए का शावक गिर गया है। वन विभाग ने तुरंत टीम भेजकर उसे रेस्क्यू किया। शावक लगभग सात माह का है, उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। वह पूरी तरह स्वस्थ है। जिसे वन विभाग ने अपनी निगरानी में रखा है।

◇_वन विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी.》》

खरगोन के डीएफओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तेंदुए के बच्चे की  मां को ढूंढने के बाद उसके पास छोड़ा जाएगा। फिलहाल वह पूरी तरह से सुरक्षित है। डीएफओ प्रशांत कुमार ने बताया कि नर्मदा घाटी के बेल्ट में तेंदुए की तादाद अच्छी है। किसी कारणवश या तेंदुए का बच्चा खेत की तरफ आ गया होगा। वहीं वह कुएं गिर गया, लेकिन अब उसे बचा लिया गया है और उसे जल्दी जंगल में छोड़ा जाएगा।

देखिये वीडियो

◇_मादा तेंदुए की होने की संभावना.》》

क्षेत्र की नर्मदा पट्टी के गांवों में विगत कुछ वर्षों से तंदुओं की आमद हो रही है। पूर्व में भी क्षेत्र से तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। सोमवार को भी तेंदुए के शावक के पकड़े जाने से यह संभावना है कि मादा तेदुआं भी क्षेत्र में ही होगी। तेंदुए की आमद होने के कारण किसानों को रात के समय में खेतों में जाने में परेशानी होती है।

◇_कैसे निकाला कुएं से तेंदुए का शावक.》》

कुएं में से कचरा निकालने के ल‍िए बनाया गया टोकरा रस्से से बांध कर कुएं में डाला। पानी में डालने पर शावक उसमें आकर बैठ गया।जब हमने रस्से से उसको थोड़ा ऊपर खींचा तब नजर आया कि वह तेंदुए का शावक है। फिर हमने वन विभाग को सूचना दी। संभवत रात में शावक कुएं में गिरा होगा। तेंदुए के शावक की उम्र छह से सात माह बताई जा रही है। वन विभाग के अधिकारी ओर थैंक्यू नेचर टीम के सदस्य व नवीन चौधरी आदि ने लगभग पांच घंटे रेस्क्यू कर शावक को निकाला।

◇_तेंदुए की दस्तक से किसानों में है डर.》》

वहीं, कसरावद के नजदीक खेत मे तेंदुए की दस्तक से किसानों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी खेतों में चने और गेहूं की फसल लगी है। जिसे पानी देने के लिए उन्हें रात में भी खेतों में जाना होता है।ऐसे में जंगली जानवरों का डर सताने लगा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!