सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ...

NEWS Leaders Dhar : मानपुर घाट पर दर्दनाक हादसा, बस ने मारी टक्कर, 4 की मौत, घायलों के भेजा अस्पताल !

0

गणपति घाट अपनी पहचान मौत के घाट से बना चुका है, घाट पर अत्यधिक ढलान होने के कारण वाहनों के आए दिन ब्रेक फेल हो रहे हैं और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं किंतु घाट पर सुधार कब होगा, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस घाट पर कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं, उसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

धामनोद – घाट पर दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर 4 की मौत, घायलों को भेजा अस्पताल, जानिए पूरी रिपोर्ट !

धामनोद से अश्विन जायसवाल की रिपोर्ट !

गणपति घाट उतरकर तेज गति में आ रही बस क्रमांक एमपी 09 एफ ए 9712 नीचे भाटी ढाबे के सामने सड़क क्रास कर रही बाइक एमपी 10 एन ई 5536 को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार परिवार धामनोद से अपने खरगोन जिले में अपने गांव बाकानेर जा रहा था। बाइक पर सवार पति पत्नी और एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल अवस्था में एक बालिका को धामनोद भेजा गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई।

हादसे में मारे गए लोगों के नाम देविसिंह पिता बाबूलाल, अनीता पति देविसिंह, चेतन पिता देविसिंह , चिंटू पिता देविसिंह हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में गणपति घाट पर हो रहे हादसों को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने चक्का जाम जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी। वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद आस-पास थानों से पुलिस बल बुलवाकर स्थिति को संभालकर यातायात चालू करवाया गया।

▪︎धामनोद पुलिस ने बस को पकड़ा.》》

घटना के बाद बस चालक अपनी बस को घटनास्थल से लेकर भाग गया, तुरंत धामनोद थाना प्रभारी राजकुमार यादव को सूचना दी गई। धामनोद पुलिस ने बस को धामनोद खलघाट टोल के आगे विनायक ढाबे पर रोक लिया, जिसे धामनोद थाने पर ले जाया गया। आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा एबी रोड पर चक्काजाम कर पथराव करने की बात भी सामने आ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!