सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप... Rashifal Today 21 अक्टूबर 2026 : मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर को लाभ के संकेत, वृषभ-सिंह-तुला-मीन रह... Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस...

NEWS Leaders Dhar : मानपुर घाट पर दर्दनाक हादसा, बस ने मारी टक्कर, 4 की मौत, घायलों के भेजा अस्पताल !

0

“गणपति घाट अपनी पहचान मौत के घाट से बना चुका है, घाट पर अत्यधिक ढलान होने के कारण वाहनों के आए दिन ब्रेक फेल हो रहे हैं और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं किंतु घाट पर सुधार कब होगा, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस घाट पर कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं, उसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।“

धामनोद – घाट पर दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर 4 की मौत, घायलों को भेजा अस्पताल, जानिए पूरी रिपोर्ट !

धामनोद से अश्विन जायसवाल की रिपोर्ट !

गणपति घाट उतरकर तेज गति में आ रही बस क्रमांक एमपी 09 एफ ए 9712 नीचे भाटी ढाबे के सामने सड़क क्रास कर रही बाइक एमपी 10 एन ई 5536 को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार परिवार धामनोद से अपने खरगोन जिले में अपने गांव बाकानेर जा रहा था। बाइक पर सवार पति पत्नी और एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल अवस्था में एक बालिका को धामनोद भेजा गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई।

हादसे में मारे गए लोगों के नाम देविसिंह पिता बाबूलाल, अनीता पति देविसिंह, चेतन पिता देविसिंह , चिंटू पिता देविसिंह हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में गणपति घाट पर हो रहे हादसों को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने चक्का जाम जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी। वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद आस-पास थानों से पुलिस बल बुलवाकर स्थिति को संभालकर यातायात चालू करवाया गया।

▪︎धामनोद पुलिस ने बस को पकड़ा.》》

घटना के बाद बस चालक अपनी बस को घटनास्थल से लेकर भाग गया, तुरंत धामनोद थाना प्रभारी राजकुमार यादव को सूचना दी गई। धामनोद पुलिस ने बस को धामनोद खलघाट टोल के आगे विनायक ढाबे पर रोक लिया, जिसे धामनोद थाने पर ले जाया गया। आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा एबी रोड पर चक्काजाम कर पथराव करने की बात भी सामने आ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!