सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 22 अगस्त 2026 : वृषभ-कर्क-कुम्भ समेत इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ, मेष, मिथुन औ... Rashifal Today 21 अगस्त 2026 : आज मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियो... Rashifal Today 20 अगस्त 2026 : धन, व्यापार और करियर में क्या कह रहे हैं सितारे? आज इन राशियों के बने... Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट... Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल... Newsleaders : नागपंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद, कलेक्टर-एसपी और DIG ने लिया तैया... Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिल...

NEWS Leaders India : दस वर्ष पुराने आधार कार्ड कराएँ अपडेट, आदेश जारी

0

दस वर्ष पुराने आधार कार्ड कराएँ अपडेट, आदेश जारी

न्यूज़ लीडर्स : भोपाल

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा दस वर्ष पुराने आधार कार्ड को अपडेट करने का निर्णय लिया गया है। आधार कार्ड ने नागरिक के पहचान-पत्र के रूप में विश्वसनीयता हासिल की है। आधार कार्ड का उपयोग आज आम नागरिक द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है। शासन के इस निर्णय से ऐसे आधारकार्डधारी, जिन्होंने पिछले 10 वर्ष में आधार कार्ड कभी भी अपडेट नहीं कराया है, उन्हें अपने आधार कार्ड अपडेट कराना होंगे।

“आधार कार्ड के अपडेट कराने से जिन नागरिकों के कार्ड पुराने और अस्पष्ट हो गए हैं, वे नये कार्ड बनवा सकेंगे। इससे आधार प्रमाणीकरण एवं सत्यापन में होने वाली असुविधा से बचा जा सकेगा।”

ऐसे व्यक्ति, जिन्होंने अपना आधार कार्ड 10 वर्ष पूर्व बनवाया था और इसके बाद कभी अपडेट नहीं करवाया है, ऐसे आधार नम्बर धारकों से डॉक्यूमेंट अपडेट करवाने का आग्रह किया गया है।

इस संबंध में आधार नम्बर धारकों को UIDAI ने डॉक्यूमेंट अपडेट की सुविधा निर्धारित शुल्क के साथ प्रदान की है। आधार नम्बर धारक व्यक्तिगत पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेजों को आधार डाटा में अपडेट कर सकता है। इस सुविधा को My Aadhar Portal (https://myaadhaar.uidai.gov.lin.) से ऑनलाइन एक्सेस किया जा सकता है या निवासी इसका लाभ उठाने के लिये किसी भी नजदीकी नामांकन केन्द्र पर भी जा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!