सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों... "27 मई 2026 बुधवार राशिफल : आज इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, रिश्तों में सावधान रहें ये लोग, बुधवार... "26 मई 2026 मंगलवार राशिफल : सिद्धि योग में कई राशियों को धन लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क, हस्त नक्षत... "25 मई 2026 राशिफल : सिंह से कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर, कई राशियों को मिलेगा लाभ, प्रेम और व्या... "दैनिक राशिफल 24 मई 2026 : आज का दिन भावनात्मक फैसलों से बचने का संकेत दे रहा है, रिश्तों और पैसों म... "20 मई 2026 राशिफल : पुनर्वसु नक्षत्र में मेष, मिथुन और तुला को लाभ, कन्या-मकर रहें सतर्क, क्या कहते... मंगलवार का राशिफल : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को धन लाभ और कुछ को सा... सोमवार का राशिफल : रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र में कई राशियों को धन लाभ, कुछ को सतर्क रहने की सलाह, आज... रविवार का राशिफल : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए शानदार दिन, किस राशि को मिलेगा रुका पैसा, कि...

NEWS Leaders Khargone : आज़ादी के दीवाने : गांधीजी के सान्निध्य में रहकर सीखी बापू की कार्य पद्धति

0

आज़ादी के दीवाने : गांधीजी के सान्निध्य में रहकर सीखी बापू की कार्य पद्धति

“आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने को है। ये 75 वर्ष हमारे लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अनमोल भेंट है। इस भेंट को हम अपने-अपने घरों पर आजादी के प्रतीक तिरंगे को लहराकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान कर सकते है।”

आजादी के इस अमृत महोत्सव में हम उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर रहे है। आज एक ऐसे सेनानी की बात करते है जिन्होंने जीवन भर गांधीजी से सीखी बातों को जीवन भर मूर्त रूप दिया है। हम बात कर रहे हैं श्री भंवरलालजी भट्ट ‘मधुप‘ की,

● गांधीजी के सान्निध्य में रहकर सीखी बापू की कार्य पद्धति.》》

देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने की भावना के साथ भंवरलाल भट्ट ‘मधुप’ 1935-36 में वर्धा आश्रम गए। यहां लगभग 4 वर्ष रहे और बापू की कार्य पद्धति, मितव्ययता, समय का मूल्य और राष्ट्रीय वस्तुओं के प्रति प्रेम आदि अनेक बातें गाँधीजी से सीखी और जीवन भर मूर्त रूप दिया। वर्धा से वापस आने के बाद आपने मासिक पत्रिका वाणी का सम्पादन किया।

● खरगोन में चलाया स्वतंत्रता संग्राम का आंदोलन.》》

1942 में जब गाँधीजी ने भारत छोड़ो आंदोलन का नारा दिया तो खरगोन में भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री खोड़े और मधुप जी के नेतृत्व में प्रारम्भ हुआ। इस आंदोलन में आपने गैर कानूनी भाषण की पुस्तिकाएं हाथों से लिखकर व साइक्लोस्टाइल करके ग्रामीण क्षेत्रो में वितरित करवाई। इसके बाद निमाड़ के सनावद, सेंधवा, मण्डलेश्वर, महेश्वर और भीकनगांव में भी आंदोलन प्रारम्भ हो गए। इसके परिणाम स्वरूप आपको गिरफ्तार करके सेंधवा जेल भेज दिया गया। यहाँ से खुर्रमपुरा, मण्डलेश्वर, मानपुर के बाद सेंट्रल जेल इंदौर में रखा गया। 8 माह 16 दिन कारावास के बाद आप रिहा होकर गरोठ जिले में काम करने लगे।

● और अंत में.》》

भंवरलाल जी भट्ट का जन्म 4 जनवरी 1903 को रामपुरा में हुआ था। जिनके दादाजी श्री लक्ष्मण अमर संस्कृत, काव्य, वैदिक और ज्योतिष धर्मशास्त्र के प्रकांड विद्वान थे।बाल्यकाल में ही माता-पिता का साया सिर से उठ जाने से मधुपजी पितामह के पास ही रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!