सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा... Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्र... Rashifal Today 23 सितम्बर 2026 : मेष को आर्थिक लाभ, कर्क को भूमि-वाहन के योग; जानें 12 राशियों का हा... Rashifal Today 22 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, शुभ रंग और उपाय Rashifal Today 21 सितम्बर 2026 :  सोमवार को 7 राशियों को आर्थिक मामलों में सावधानी, कुंभ को मिल सकता...

NEWS Leaders : बड़वानी जिले की ठीकरी एवं निवाली में नवगठित नगर परिषद के लिए मतदाताओं ने पहली बार किया मतदान

0

बड़वानी जिले की ठीकरी एवं निवाली में नवगठित नगर परिषद के लिए मतदाताओं ने पहली बार किया मतदान

बड़वानी : न्यूज़ लीडर्स

बड़वानी जिले में नवगठित नगर परिषद ठीकरी एवं निवाली बुजुर्ग में पार्षद पद के निर्वाचन हेतु बुधवार को 19-19 मतदान केन्द्रो पर प्रातः 7 से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान दोनो नगर परिषदो में औसत रूप से 79.73 प्रतिशत मतदान हुआ है।

◇_नगर परिषद निवाली बुजुर्ग में हुआ 82.8 प्रतिशत मतदान.》

नवगठित नगर परिषद निवाली बुजुर्ग में बनाये गये 15 वार्डो के 19 मतदान केन्द्रों पर औसत रूप से 82.8  प्रतिशत मतदान हुआ है, यहॉ पर मतदान करने वालो में पुरूषो का प्रतिशत 85 तथा महिलाओं का प्रतिशत 80.7 रहा है। इस दौरान कुल 10831 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। वोट देने वालो में पुरूषो की संख्या 5423 एवं महिलाओं की संख्या 5407 है। जबकि 1 अन्य मतदाता ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।

◇_नगर परिषद ठीकरी में हुआ 76.66 प्रतिशत मतदान.》

नवगठित नगर परिषद ठीकरी में बनाये गये 15 वार्डो के 19 मतदान केन्द्रों पर औसत रूप से 76.66 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहॉ पर मतदान करने वालो में पुरूषों का प्रतिशत 79.07 तथा महिलाओं का प्रतिशत 74.20 रहा है। इस दौरान कुल 10029 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। वोट देने वालो में पुरूषो की संख्या 5221 एवं महिलाओं की संख्या 4808 है।

◇_और अंत में.》

नवगठित नगर परिषद ठीकरी एवं निवाली बुजुर्ग में मतदान के पूर्व समस्त मतदान केन्द्रो पर ईव्हीएम में मॉकपोल करके उपस्थित अभ्यर्थियो एवं उनके एजेंटो को दिखाया गया,  तत्पश्चात प्रातः 7 बजे से मतदान का कार्य प्रारंभ किया गया। दोनो नगर निकायो में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित हुई ।

एसडीएम राजपुर श्री वीरसिंह चौहान ने ठीकरी एवं एसडीएम पानसेमल सुश्री अंशु जावला ने निवाली बुजुर्ग के मतदान केन्द्रो का सत्त निरीक्षण किया। साथ ही नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर अधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति सत्त मतदान केन्द्रो पर बनाये रखी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!