सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 21 अगस्त 2026 : आज मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियो... Rashifal Today 20 अगस्त 2026 : धन, व्यापार और करियर में क्या कह रहे हैं सितारे? आज इन राशियों के बने... Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट... Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल... Newsleaders : नागपंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद, कलेक्टर-एसपी और DIG ने लिया तैया... Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिल... Rashifal Today 14 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत, किन राशियों को रहना होगा सावधान  जानिए

NEWS Leaders : 13 जुलाई को 43 जिलों की 214 नगरीय निकायों के 6829 केन्द्रों में लगभग 49 लाख मतदाता करेंगे मतदान

0

13 जुलाई को 43 जिलों की 214 नगरीय निकायों के 6829 केन्द्रों में लगभग 49 लाख मतदाता करेंगे मतदान

भोपाल : न्यूज़ लीडर्स

मप्र में पंचायत चुनाव के निर्वाचन के बाद अब नगरीय निकाय के अंतिम चरण का निर्वाचन हो रहा है। जिसमें 5 नगरपालिक निगम,  40 नगरपालिका और 169 नगर परिषद में मतदान होगा।
नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 में दूसरे और अंतिम चरण में 13 जुलाई को 43 जिलों के 214 नगरीय निकायों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। कुल 6 हजार 829 मतदान केंद्रों पर 49 लाख 9 हजार 280 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इसमें 25 लाख 20 हजार 923 पुरूष, 23 लाख 88 हजार 65 महिला और 292 अन्य मतदाता हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने बताया है कि दूसरे चरण में 5 नगरपालिक निगम, 40 नगरपालिका और 169 नगर परिषद में मतदान होगा। मतदान ई.व्‍ही.एम. के माध्यम से होगा। ई.व्‍ही.एम. में महापौर के लिए सफेद, नगरपालिक निगम पार्षद के लिए गुलाबी, नगरपालिका परिषद पार्षद के लिए पीला और नगर परिषद पार्षद के लिए नीले रंग का मतपत्र लगाया जाएगा।”

मतदाता को आयोग द्वारा निहित 20 पहचान-पत्रों में से कोई एक पहचान-पत्र मतदान के लिए साथ में लाना अनिवार्य है। नगरपालिक निगम के लिए महापौर एवं पार्षद के निर्वाचन के लिए नोटा सहित 15 या 15 से कम अभ्‍यर्थी होने पर एक कंट्रोल यूनिट एवं 2 बैलेट यूनिट का उपयोग किया जाएगा। किसी भी पद के लिए 15 से अधिक अभ्यर्थी होने पर एक अतिरिक्त बैलेट यूनिट लगाई जाएगी। नगर पालिका और नगर परिषदों में 15 या 15 से कम अभ्यर्थी होने पर एक कंट्रोल और एक बैलेट यूनिट तथा 15 से अधिक अभ्‍यर्थी होने पर एक अतिरिक्त बैलेट यूनिट लगाई जाएगी।

◇_मप्र में इन नगरीय निकाय में है मतदान.》

▪︎नगर निगम और नगरपालिका.》कटनी, रतलाम, देवास, रीवा और मुरैना में 13 जुलाई को मतदान होगा। इसी दिन नगरपालिका परिषद बैरसिया, नरसिंहगढ़, सारंगपुर, रायसेन, बेगमगंज, मंडीदीप, आष्‍टा, सिरोंज, खरगोन, बड़वाह, सनावद, शिवपुरी, चंदेरी, चौरई, परासिया, बालाघाट, महिदपुर, खाचरौद, नागदा, जावरा, शुजालपुर, आगर-मालवा, देवरी, बीना, नौगांव, महाराजपुर, हटा, टीकमगढ़, सीधी, मैहर, नर्मदापुरम, पिपरिया, सिवनी मालवा, मुलताई, धनपुरी, अनूपपुर, पसान, भिंड, गोहद और सबलगढ़ में मतदान होगा।

▪︎नगर परिषद.》कुरावर, बोड़ा, पचोर, खिलचीपुर, जीरापुर, माचलपुर, तलेन, छापीहेड़ा, सांची, गैरतगंज, ओबेदुल्‍लागंज, सुलतानपुर, उदयपुरा, जावर, कोठरी, इछावर, नसरूल्‍लागंज, बुदनी, रेहटी, शाहगंज, कुरवाई, लटेरी, शमशाबाद, कसरावद, करही पाड़ल्‍याखुर्द, बिस्‍टान, मूंदी, पंधाना, माण्‍डवा, मेघनगर, ठीकरी, निवाली बुजुर्ग, चाचौड़ा, बीनागंज, कुंभराज, आरोन, मधुसूदनगढ़, बैराढ़, कोलारस, करेरा, पिछोर, पोहरी, मगरौनी, मुंगावली, ईसागढ़, पिपरई, भांडेर, सेंवढ़ा, इंदरगढ़, शाहपुरा, मझौली, कटंगी, पाटन, बड़कुही, लोधीखेड़ा, पिपलानारायणवार, चांदामेटा बुटारिया, बिछुआ, चांद, न्‍यूटन चिखली, छपारा, केवलारी, कटंगी, लांजी, बरही, तराना, माकडोन, उन्‍हेल, नयागांव, जावद, डिकेन, रतनगढ़, सिंगोली, सरवनिया, महाराज, मनासा, कुकड़ेश्‍वर, रामपुरा, अठाना, नामली, पिपलौदा, बड़ावादा, धामनोद, पानखेड़ी, अकोदिया, पोलायकलां, कानड़, नलखेड़ा,

सुसनेर, सोयतकलां, बड़ागांव, मल्‍हारगढ़, नारायणगढ़, पिपल्‍यामंडी, सीतामऊ, शामगढ़, सुवासरा, भानपुरा, गरोठ, भैंसेदा, टोंकखुर्द, भौंरासा, सोनकच्‍छ, पीपलरावां, बंडा, शाहगढ़, राहतगढ़, मालथौन, बांदरी, बरोदियाकला, बारीगढ़, लवकुश नगर, चन्‍दला, मढ़ीमलहरा, बिजावर, सटई, बड़ामलहरा, धुवारा, वक्स्वाहा, प‍टेरा, तेंदूखेड़ा, बड़ागांव धसान, कारी, जतारा, पलेरा, लिधौरा, जैरोन, पृथ्‍वीपुर, पवई, अमानगंज, गुन्‍नौर, गोविन्‍दगढ़, गूढ़, मनगंवा, सिरमौर, बैकुन्‍ठपुर, सेमरिया, त्‍यौंथर, चाकघाट, डभौरा, मझौली, चुरहट, रामपुर नैकिन, नागौद, रामपुर बघेलान, न्‍यू रामनगर, अमरपाटन, कोटर, बनखेड़ी, माखननगर, भैंसदेही, घोड़ाडोंगरी, बैतूल बाजार, ब्‍योहारी, खांड, बकहो, मानपुर, बनगवां (राजनगर), डोला, डूमरकछार, फूफ, अकोड़ा, मौ, मेहगांव, गोरमी, मालनपुर, विजयपुर, बानमोर, झुण्‍डपुरा, कैलारस, और जौरा में मतदान होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!