सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक...

NEWS Leaders – पंचायत चुनाव : बड़वानी जिले में पांचवें दिन तक 1273 नामांकन पत्र जमा हुए, दो दिन में और तेजी की संभावना

0

पंचायत चुनाव : बड़वानी जिले में पांचवें दिन तक 1273 नामांकन पत्र जमा हुए, दो दिन में और तेजी की संभावना

बड़वानी : न्यूज़ लीडर्स

आसन्न पंचायत चुनाव को लेकर त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत पांचवे दिन नाम निर्देशन पत्र जमा करने वालो के 1273 नामांकन पत्र जमा किये गये है। 693 नामांकन महिलाओं एवं 580 नामांकन पुरूषों ने जमा किये है।
पांचवे दिन जिला पंचायत सदस्य के लिए 3 लोगों ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया है। जबकि जनपद पंचायत सदस्य हेतु  48 महिला, 58 पुरूष, सरपंच पद के लिए 267 महिला, 162 पुरूष, पंच हेतु 376 महिला, 359 पुरूष ने अपना नामांकन जमा कराया है।

▪︎जिले की 7 जनपद पंचायतों में जमा नामांकन पत्रों की स्थिति.》

▪︎बड़वानी जनपद पंचायत में जनपद सदस्य हेतु 9 महिला एवं 11 पुरूष, सरपंच हेतु 36 महिला, 30 पुरूष, पंच हेतु 71 महिला एवं 64 पुरूष ने अपना नामांकन जमा कराया है।
▪︎ठीकरी में जनपद पंचायत सदस्य हेतु 1 महिला एवं 6 पुरूष, सरपंच हेतु 13 महिला एवं 14 पुरूष, पंच हेतु  34 महिला एवं 27 पुरूष.
▪︎राजपुर में जनपद सदस्य हेतु 13 महिला एवं 9 पुरूष, सरपंच हेतु 65 महिला एवं 36 पुरूष, पंच हेतु 147 महिला, 138 पुरूष.

▪︎सेंधवा में जनपद सदस्य हेतु 7 महिला एवं 8 पुरुष,  सरपंच हेतु 45 महिला, 19 पुरूष, पंच हेतु 4 महिला एवं 11 पुरूष.
▪︎पाटी में जनपद पंचायत सदस्य हेतु 4 महिला एवं 10 पुरूष, सरपंच हेतु 43 महिला, 26 पुरूष, पंच हेतु 30 महिला एवं 30 पुरूष.
▪︎पानसेमल में जनपद सदस्य हेतु 7 महिला एवं 5 पुरूष, सरपंच हेतु 37 महिला, 16 पुरूष, पंच हेतु 74 महिला, 71 पुरूष.
▪︎निवाली में जनपद सदस्य हेतु 9 महिला एवं 7 पुरूष, सरपंच हेतु 28 महिला, 21 पुरूष, पंच हेतु 16 महिला एवं 18 पुरूष ने अपना नामांकन जमा कराया है।

▪︎जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्रों की क्या है स्थिति.》

पांचवे दिन बड़वानी जिले में जिला पंचायत पद के लिए 3 नाम निर्देशन पत्र जमा किये गये है। अब तक जिला पंचायत सदस्य के लिए 10 नामांकन पत्र जमा किये गये है। इसमे 1 नामांकन बुधवार 01 जून, 6 नामांकन गुरूवार 02 जून तथा 3 नामांकन शुक्रवार 03 जून को जमा कराये गये है। शुक्रवार को जिन 3 लोगों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराये है, उसमें वार्ड क्रमांक 2 से श्रीमती रेखाबाई दुर्गासिंग, वार्ड क्रमांक 6 से श्री प्यारसिंह बाका एवं वार्ड क्रमांक 13 से श्रीमती जामबाई रमेश ने अपना नामांकन जमा कराया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!