सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today : 27 जुलाई 2026, किस राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?  ... Rashifal Today : 26 जुलाई 2026, मूल नक्षत्र से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, धनु राशि में चंद्रमा का ... Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ... Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश... Rashifal Today : 23 जुलाई 2026 : आज किस पर बरसेगी किस्मत? शुभ योग का असर, धन लाभ या सावधानी? इन राशि... 23 जुलाई 2026 : स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में चंद्रमा का प्रभाव, जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगा स... 🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ... 🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप... RashifalToday : 19 जुलाई 2026 : 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशियों को रहना होगा सावधान, कन्या में... RashifalToday : राशिफल 18 जुलाई : सिंह राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा आर्थ...

NEWS Leaders : बड़ी ख़बर_ निर्वाचन आयुक्त ने कहा, सभी चरणों के एक साथ नाम निर्देशन पत्र 30 मई से 6 जून तक भरे जाएंगे, जो ऑफलाइन जमा होगें

0

बड़ी ख़बर : निर्वाचन आयुक्त ने कहा, सभी चरणों के एक साथ नाम निर्देशन पत्र 30 मई से 6 जून तक भरे जाएंगे, जो ऑफलाइन जमा होगें

गांव में गांव की सरकार

भोपाल : न्यूज़ लीडर्स

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन-2022 के लिये 30 मई से नाम निर्देशन-पत्र लिये जाएंगे। नाम निर्देशन-पत्र 6 जून 2022 तक जमा किये जाएंगे। सभी चरणों के लिये एक साथ नाम निर्देशन पत्र भरे जाएंगे। नाम निर्देशन-पत्र जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच पद के लिये जमा किये जाएंगे। नाम निर्देशन-पत्र ऑफलाइन ही जमा किये जाएंगे।

▪︎नाम निर्देशन-पत्र जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय और क्लस्टर में लिये जाएंगे.》

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों से 52 जिला मुख्यालय, 313 विकासखण्ड मुख्यालय और 2780 क्लस्टर (ग्राम पंचायतों के समूह) में नाम निर्देशन-पत्र रिटर्निंग/ सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा लिये जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य के लिये जिला मुख्यालय, जनपद पंचायत सदस्य के लिये विकासखण्ड मुख्यालय और सरपंच एवं पंच के लिये विकाखण्ड मुख्यालय एवं क्लस्टर स्तर पर नाम निर्देशन-पत्र लिये जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य के 875, जनपद पंचायत सदस्य के 6 हजार 771, सरपंच के 22 हजार 921 और पंच के 3 लाख 63 हजार 726 पदों के लिये नाम निर्देशन-पत्र लिये जाएंगे।

“सभी चरणों के लिये एक साथ नाम निर्देशन पत्र भरे जाएंगे। नाम निर्देशन-पत्र जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच पद के लिये जमा किये जाएंगे। नाम निर्देशन-पत्र ऑफलाइन ही जमा किये जाएंगे”

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री सिंह ने जानकारी दी है कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन प्राप्त करना, स्थानों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन एवं मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन 30 मई 2022 को होगा। नाम निर्देशन-पत्र 6 जून तक (अपरान्ह 3 बजे तक) लिये जाएंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 7 जून को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापिस लेने की अंतिम तारीख 10 जून 2022 है।

“राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन-2022 के लिये 30 मई से नाम निर्देशन-पत्र लिये जाएंगे। नाम निर्देशन-पत्र 6 जून 2022 तक जमा किये जाएंगे”

निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी 10 जून को ही होगा। प्रथम चरण का मतदान 25 जून, दूसरे चरण का एक जुलाई और तीसरे चरण का मतदान 8 जुलाई को होगा। मतदान का समय सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक रहेगा। मतगणना, मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतदान केन्द्र पर ही की जाएगी।

▪︎और अंत में.》

पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य पद के लिये मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 14 जुलाई और जिला पंचायत सदस्य के लिये 15 जुलाई को की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!