सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
27 जून 2026 राशिफल में शुभ योग के प्रभाव से मेष, तुला, वृश्चिक और मीन की चमकेगी किस्मत, सिंह और कुम्... मोदी कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट, कई नए चेहरों की एंट्री और कई मंत्रियों की छुट्टी की चर्चा, कौन... "26 जून 2026 राशिफल में सिद्ध योग के शुभ प्रभाव में वृषभ, मिथुन, तुला और कुम्भ राशि को मिलेगा लाभ, क... "22 जून 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए धन लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा ह... "20 जून राशिफल : सिद्धि योग से मिलेगा बड़ा लाभ, धन, करियर और परिवार में खुशखबरी, धनु, सिंह, मेष और म... "19 जून राशिफल में मघा नक्षत्र का प्रभाव : सिंह, तुला, धनु और मीन राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कर्क ... "18 जून 2026 का राशिफल : आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। जानिए किस... "17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को... "आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ...

NEWS Leaders : गृह मंत्री आज खण्डवा, खरगोन और बड़वानी पहुंचकर कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे

0

गृह मंत्री आज खण्डवा, खरगोन और बड़वानी पहुंचकर कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे

भोपाल : न्यूज़ लीडर्स

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा खण्डवा, खरगोन और बड़वानी में 27 मई को शुक्रवार को कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मंत्री डॉ. मिश्रा शुक्रवार अल सुबह 4.47 बजे खण्डवा पहुँचेंगे। डॉ. मिश्रा प्रात: 7 बजे खण्डवा सर्किट हाउस में आमजन से भेंट करेंगे।

प्रात: 8 बजे नवीन आदर्श महाविद्यालय जूनापानी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ. मिश्रा प्रात: 9 बजे खण्डवा सर्किट हाउस में पुलिस अधिकारियों के साथ जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद खरगोन के लिये कार से प्रस्थान करेंगे।

मंत्री डॉ. मिश्रा प्रात: 10.30 बजे खरगोन सर्किट हाउस पहुँचकर आमजन से भेंट करेंगे। वे दोपहर 1.00 बजे सर्किट हाउस में पुलिस अधिकारियों के साथ खरगोन जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। समीक्षा के बाद गृह मंत्री बड़वानी के लिये रवाना होंगे।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा बड़वानी पहुँचकर सर्किट हाउस में अपरान्ह 4 बजे आमजन से भेंट करेंगे और बड़वानी जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा पुलिस अधिकारियों के साथ करेंगे। समीक्षा करने के बाद सायंकाल 6.30 बजे बड़वानी से राजपुर के लिये प्रस्थान करेंगे। राजपुर में माँ नर्मदा के पूजन कार्यक्रम में सायंकाल 7 बजे शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद रात्रि 8 बजे कार से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!