सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा... Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्र...

NEWS Leaders : ‘अब गांव में बनेगी गांव की सरकार’ बजा पंचायत चुनाव का बिगुल, आयोग ने धोषित की तिथि, आचार संहिता लागू

0

‘अब गांव में बनेगी गांव की सरकार’ बजा पंचायत चुनाव का बिगुल, आयोग ने धोषित की तिथि, आचार संहिता लागू

भोपाल : न्यूज़ लीडर्स

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर पंचायत चुनाव का ऐलान किया। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि राज्य में निकाय चुनाव से पहले पंचायत चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 25 जून को, दूसरे चरण का मतदान 1 जुलाई को जबकि तीसरे चरण का मतदान 8 जुलाई को होंगे। इसके साथ ही चुनावी क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है।

◇_बारिश की वजह से पंचायत चुनाव पहले हो रहे है.》

पत्रकार वार्ता में राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ने कहा कि बरसात के मद्देनजर हम पंचायत चुनाव पहले कर रहे हैं। नगरीय निकाय में हालांकि बारिश की वजह से ज्यादा दिक्कत नहीं होती है। बारिश में मतदान कर्मियों को ग्रामीण इलाकों में पहुंचने में दिक्कत होती है।

“मतदान प्रथम चरण 25 जून, दूसरा चरण 1 जुलाई, तीसरा चरण 8 जुलाई,
“मतगणना पहला चरण 28 जून, दूसरा चरण 4 जुलाई, तीसरा चरण 11 जुलाई,
“ग्राम पंचायत निर्वाचन का परिणाम 14 जुलाई को,
जनपद पंचायत निर्वाचन का परिणाम 14 जुलाई को,
जिला पंचायत सदस्य का परिणाम 15 जुलाई को,चुनाव परिणाम घोषणा के साथ आचार संहिता समाप्त हो जाएगी”

◇_निर्वाचन के चरणो को लेकर जानिये स्थिति.》

निर्वाचन आयोग के मुताबिक चुनाव 4 लाख पदों के लिए होंगे और इसके लिए नामांकन 30 मई से भरे जा सकेंगे।  6 जून तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे इसके अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 10 जून दोपहर 3 बजे तक है। इसके ठीक बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर उन्हे सिंबल अलॉट कर दिया जाएगा।

पहले चरण में 115 जनपद पंचायतों में चुनाव होंगे। इसके लिए 27049 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दूसरे चरण में 106 जनपद पंचायतों में चुनाव होंगे। इसके लिए 23,988 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जबकि तीसरे चरण में सिर्फ 92 जनपद पंचायतें हैं। इसके लिए 20606 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना 14 जुलाई को होगी। जबकि जिला पंचायत सदस्य का परिणाम 15 जुलाई को आएगा।

▪︎निर्वाचन की अधिसूचना 30 तारीख को.
▪︎नाम निर्देशन पत्र 30 मई से प्रारंभ. 
▪︎नाम निर्देशन पत्र प्राप्त की अंतिम तारीख 6 जून.
▪︎नाम वापस  की तारीख 10 जून 3:00 बजे तक.
▪︎चुनाव चिन्ह का आवंटन 10 जून की शाम तक.

◇_मतपत्रों के रंग हुए निर्धारित.》

चुनाव के लिए मतपत्रों के रंग निर्धारित कर दिए गए हैं। पंच पद के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र का मतदान होगा। इस बार जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य का चुनाव भी मतपत्र से होगा। अभी तक यह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से होता रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!