सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"22 जून 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए धन लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा ह... "20 जून राशिफल : सिद्धि योग से मिलेगा बड़ा लाभ, धन, करियर और परिवार में खुशखबरी, धनु, सिंह, मेष और म... "19 जून राशिफल में मघा नक्षत्र का प्रभाव : सिंह, तुला, धनु और मीन राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कर्क ... "18 जून 2026 का राशिफल : आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। जानिए किस... "17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को... "आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र...

NEWS Leaders : बड़वानी गौरव महोत्सव का नर्मदा तट पर दूग्धाभिषेक के साथ शुभारंभ, कलेक्टर, सांसदद्वय थिरके, रंगारंग कार्यक्रम ने बांधा शमा

0

बड़वानी गौरव महोत्सव का नर्मदा तट पर दूग्धाभिषेक के साथ शुभारंभ, कलेक्टर, सांसदद्वय थिरके, रंगारंग कार्यक्रम ने बांधा शमा

नर्मदा दुग्धाभिषेक से महोत्सव का शुभारंभ

न्यूज़ लीडर्स : बड़वानी

निमाड़ की जीवनदायिनी माँ नर्मदा के तट पर
बड़वानी गौरव महोत्सव का शुभारंभ मां नर्मदा के दुग्धाभिषेक एवं पूजन अर्चन के साथ हुआ। नर्मदा पूजन पर जयघोष के साथ बस स्टैंड से कार्यक्रम स्थल तक कलश यात्रा निकाली गई।

कलेक्टर और सांसदद्व्य थिरकते हुए

“बड़वानी गौरव महोत्सव के तहत आयोजित भव्य कार्यक्रम में उपस्थित का जनसैलाब देख कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने इसे बड़वानी में विकास के नये आयाम कहा।”

बड़वानी गौरव महोत्सव के अवसर पर कलश और शोभा यात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत हुआ। विभिन्न समाजों ने यात्रा में उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया।

देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा का अनावरण

जब कलश यात्रा रंजीत क्लब पहुंची तो माँ अहिल्याबाई की प्रतिमा का अनावरण किया गया। जिसमें बड़े उत्साह के साथ नागरिको ने भाग लिया। वहीं जब कलश एवं शोभा यात्रा शहीद स्तंभ पर पहुंची तो उपस्थित जनमानस ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर अमर शहिदों का स्मरण किया।

कलश और शोभा यात्रा

▪︎सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम ने शमा बांधा.》

बड़वानी गौरव महोत्सव के शुभारंभ पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने शमा बांधा, उपस्थितजन ने जिसका भरपूर आनंद लिया। जिसमें प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के मंचीय प्रदर्शन से सराबोर थे उपस्थितजन,

रंगारंग कार्यकम का आयोजन

वहीं इस भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध हास्य कवि श्री सुरेश अलबेला अपनी कविता सुनाकर काव्य प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया और निमाड़ अंचल के विश्व प्रसिद्ध लोक गायक श्री आनंदीलाल भावेल के गीतों पर श्रोता झूमे। इस भव्य कार्यक्रम के दौरान पहली बार निमाड़ की भूमि पर पुलिस बैंड पार्टी ने अपना प्रदर्शन किया।

▪︎और अंत में.》

बड़वानी गौरव महोत्सव में मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, खरगोन लोकसभा के सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डॉ सुमेरसिंह सोलंकी, कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओम सोनी सहित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारी भी उत्साह से शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!