सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"22 जून 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए धन लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा ह... "20 जून राशिफल : सिद्धि योग से मिलेगा बड़ा लाभ, धन, करियर और परिवार में खुशखबरी, धनु, सिंह, मेष और म... "19 जून राशिफल में मघा नक्षत्र का प्रभाव : सिंह, तुला, धनु और मीन राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कर्क ... "18 जून 2026 का राशिफल : आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। जानिए किस... "17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को... "आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र...

NEWS Leaders : बड़वानी जिले की  पंचायतों में जिला पंचायत सदस्य और जनपदों के अध्यक्षों और वार्डो आरक्षण हुआ

0

बड़वानी जिले की  पंचायतों में जिला पंचायत सदस्य और जनपदों के अध्यक्षों और वार्डो आरक्षण हुआ

न्यूज़ लीडर्स : बड़वानी

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवराजसिंह वर्मा द्वारा जनपद पंचायत सदस्य, अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य के पदो में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग तथा इन सभी वर्गो में महिलाओं के आरक्षण की कार्यवाही हेतु नियुक्त प्राधिकारी अधिकारी श्रीमती रेखा राठौर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अनिल कुमार डामोर ने कलेक्टरेट सभागृह में बुधवार को आरक्षण की कार्यवाही की। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक पार्टियो के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

देखिये वीडियो

▪︎जिला पंचायत सदस्यों में आरक्षण की कार्यवाही.》

आरक्षण की इस कार्यवाही के दौरान आयोग द्वारा निर्धारित नियमानुसार कार्यवाही में जिला पंचायत के कुल 14 वार्डो में से अनुसूचित जनजाति के 11 वार्ड, अनुसूचित जाति का 1 वार्ड एवं सामान्य में 2 वार्डो का निर्धारण किया गया।
इसके तहत वार्ड क्रमांक 4, 5, 10, 11, 12, 13 अनुसूचित जनजाति महिला के लिये एवं वार्ड क्रमांक 2, 3, 6, 9, 14 अनुसूचित जनजाति के लिये, वार्ड क्रमांक 8 अनुसूचित जाति महिला के लिये, वार्ड क्रमांक 1 अनारक्षित एवं वार्ड क्रमांक 7 सामान्य महिला के लिये आरक्षित किये गये है।

▪︎जिले की जनपद पंचायतों के अध्यक्ष का आरक्षण.》

आरक्षण की कार्यवाही के दौरान जनपद पंचायत बड़वानी, राजपुर, निवाली, सेंधवा के अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति महिलाओं के लिये आरक्षित हुये है। जबकि शेष पाटी, ठीकरी, पानसेमल अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित रहेगी। किन्तु महिला आरक्षण से मुक्त रहेगी। इसके कारण पाटी, ठीकरी, पानसेमल में अनुसूचित जनजाति वर्ग के महिला / पुरूष में से कोई भी अध्यक्ष बन सकता है।

▪︎जनपद पंचायत ठीकरी के वार्डो में आरक्षण की स्थिति.》

जनपद पंचायत ठीकरी के कुल 17 वार्डो में से अनुसूचित जनजाति के लिये 9 वार्ड, अनुसूचित जाति के लिये 2 वार्ड एवं 6 वार्ड अनारक्षित रहेंगे । इसमें   अनुसूचित जनजाति महिला के लिये वार्ड क्रमांक 5, 6, 8, 12, 14 एवं अनुसूचित जनजाति के लिये वार्ड क्रमांक 4, 7, 15, 16 निर्धारित हुये है। वहीं वार्ड क्रमांक 2 अनुसूचित जाति महिला के लिये एवं वार्ड क्रमांक 17 अनुसूचित जाति के लिये तथा वार्ड क्रमांक 1, 11, 13 सामान्य महिला के लिये एवं वार्ड क्रमांक 3, 9, 10 अनारक्षित रहेंगे।

▪︎जनपद पंचायत सेंधवा के वार्डो में आरक्षण की स्थिति.》

जनपद पंचायत सेंधवा के कुल 25 वार्डो में से 22 अनुसूचित जनजाति के लिये, 1 वार्ड अनुसूचित जाति के लिये एवं 2 वार्ड अनारक्षित रहेंगे । इसमें अनुसूचित जनजाति महिला के लिये वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 6, 10, 15, 16, 17, 18, 21, 23 एवं अनुसूचित जनजाति के लिये वार्ड क्रमांक 4, 5, 7, 9, 11, 12, 13, 14, 22, 24, 25  निर्धारित हुये है। वहीं वार्ड क्रमांक 20 अनुसूचित जाति महिला के लिये एवं वार्ड क्रमांक 19 सामान्य महिला के लिये एवं वार्ड क्रमांक 8 अनारक्षित रहेंगे।

▪︎जनपद पंचायत बड़वानी के वार्डो में आरक्षण की स्थिति.》

जनपद पंचायत बड़वानी के कुल 19 वार्डो में से अनुसूचित जनजाति के लिये 14 वार्ड, अनुसूचित जाति के लिये 1 वार्ड एवं 4 वार्ड अनारक्षित रहेंगे। इसमें अनुसूचित जनजाति महिला के लिये वार्ड क्रमांक 1, 3, 4, 9, 10, 17, 19  एवं अनुसूचित जनजाति के लिये वार्ड क्रमांक 2, 12, 13, 14, 15, 16, 18 निर्धारित हुये है। वहीं वार्ड क्रमांक 6 अनुसूचित जाति महिला के लियेे तथा वार्ड क्रमांक 5, 7 सामान्य महिला के लिये एवं वार्ड क्रमांक 8, 11 अनारक्षित रहेंगे।

▪︎जनपद पंचायत राजपुर के वार्डो में आरक्षण की स्थिति.》

जनपद पंचायत राजपुर के कुल 22 वार्डो में से अनुसूचित जनजाति के लिये 17 वार्ड, अनुसूचित जाति के लिये 1 वार्ड एवं 4 वार्ड अनारक्षित रहेंगे। इसमें अनुसूचित जनजाति महिला के लिये वार्ड क्रमांक 4, 5, 6, 8, 12, 17, 18, 19, 21  एवं अनुसूचित जनजाति के लिये वार्ड क्रमांक 2, 7, 9, 11, 14, 16, 20, 22 निर्धारित हुये है। वहीं वार्ड क्रमांक 1 अनुसूचित जाति महिला के लियेे तथा वार्ड क्रमांक 10, 13 सामान्य महिला के लिये एवं वार्ड क्रमांक 3, 15 अनारक्षित रहेंगे।

▪︎जनपद पंचायत पाटी के वार्डो में आरक्षण की स्थिति.》

जनपद पंचायत पाटी के कुल 20 वार्डो में से अनुसूचित जनजाति के लिये 17 वार्ड, अनुसूचित जाति के लिये 1 वार्ड एवं 2 वार्ड अनारक्षित रहेंगे। इसमें अनुसूचित जनजाति महिला के लिये वार्ड क्रमांक 2, 3, 4, 6, 7, 12, 14, 15, 17  एवं अनुसूचित जनजाति के लिये वार्ड क्रमांक 8, 9, 10, 11, 16, 18, 19, 20 निर्धारित हुये है। वहीं वार्ड क्रमांक 13 अनुसूचित जाति महिला के लियेे तथा वार्ड क्रमांक 1 सामान्य महिला के लिये एवं वार्ड क्रमांक 5 अनारक्षित रहेंगे।

▪︎जनपद पंचायत पानसेमल के वार्डो में आरक्षण की स्थिति.》

जनपद पंचायत पानसेमल के कुल 14 वार्डो में से अनुसूचित जनजाति के लिये 11 वार्ड, अनुसूचित जाति के लिये 1 वार्ड एवं 2 वार्ड अनारक्षित रहेंगे। इसमें अनुसूचित जनजाति महिला के लिये वार्ड क्रमांक 1, 2, 7, 10, 13, 14  एवं अनुसूचित जनजाति के लिये वार्ड क्रमांक 4, 6, 9, 11, 12 निर्धारित हुये है। वहीं वार्ड क्रमांक 3 अनुसूचित जाति महिला के लियेे तथा वार्ड क्रमांक 5 सामान्य महिला के लिये एवं वार्ड क्रमांक 8 अनारक्षित रहेंगे।

▪︎जनपद पंचायत निवाली के वार्डो में आरक्षण की स्थिति.》

जनपद पंचायत निवाली के कुल 12 वार्डो में से अनुसूचित जनजाति के लिये 11 वार्ड, अनुसूचित जाति के लिये 1 वार्ड आरक्षित रहेगा। इसमें अनुसूचित जनजाति महिला के लिये वार्ड क्रमांक 1, 2, 5, 7, 8, 12  एवं अनुसूचित जनजाति के लिये वार्ड क्रमांक 3, 4, 9, 10, 11 निर्धारित हुये है। वहीं वार्ड क्रमांक 6 अनुसूचित जाति महिला के लियेे आरक्षित रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!