सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक...

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रधानमंत्री श्री मोदी से आज भेंट कर योजनाओं पर करेंगे चर्चा

0

मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रधानमंत्री श्री मोदी से आज भेंट कर योजनाओं पर करेंगे चर्चा

न्यूज़ लीडर्स : भोपाल

▪︎मध्यप्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की जानकारी देंगे.》

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 23अप्रैल, शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी से नई दिल्ली में मिलेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सुबह 11.30 बजे प्रधानमंत्री निवास पर यह भेंट होगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रधानमंत्री से प्रदेश के विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान, प्रधानमंत्री से प्राकृतिक खेती में मध्यप्रदेश की प्रगति पर चर्चा करेंगे एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। मध्यप्रदेश के गुणवत्ता पूर्ण गेहूं के निर्यात की उपलब्धि से भी प्रधानमंत्री जी को अवगत कराएंगे।

मध्यप्रदेश में मनाए जा रहे गौरव दिवस की जानकारी भी देंगे और इससे जन-प्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों के सामाजिक जुड़ाव, विकास के कार्यक्रमों और शहर में हो रहे नवाचार और उपलब्धियों के संबंध में बताएंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान रोजगार दिवस अंतर्गत प्रदेश में युवाओं को मिल रहे रोजगार और स्व-रोजगार की दिशा में प्रदेश की प्रगति की जानकारी प्रधानमंत्री को देंगे। वे प्रधानमंत्री जी की मंशानुरूप अमृत सरोवरों के निर्माण एवं प्रगति की जानकारी भी देंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रधानमंत्री को मध्यप्रदेश की आर्थिक परिदृश्य की जानकारी एवं आर्थिक प्रबंधन से अवगत कराएंगे। इसके साथ ही प्रदेश की स्टार्ट अप पॉलिसी की जानकारी देंगे और प्रधानमंत्री को इस पॉलिसी का वर्चुअल शुभारंभ करने का निमंत्रण देंगे।

मुख्यमंत्री भेंट के दौरान प्रधानमंत्री से प्रदेश के आकांक्षी जिलों में प्रदेश के नवाचार और विभिन्न मानकों की प्रगति पर चर्चा करेंगे। प्रदेश में अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी से काफी बच्चों को सुविधाएं मिलना प्रारंभ हो गई हैं। बड़ी संख्या में लोग आंगनवाड़ी एडाप्ट कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रधानमंत्री जी को क्षेत्र में हुई प्रगति एवं नवाचार और प्रदेश के वन ग्रामों को राजस्व ग्राम में बदलने की प्रगति की जानकारी देंगे। केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की उपस्थिति में 22 अप्रैल को भोपाल में इस कार्य की शुरुआत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री प्रदेश में सामुदायिक वन प्रबंधन क्षेत्र में प्रगति पर भी चर्चा करेंगे। मध्यप्रदेश में केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी, जिसमें प्रमुख रुप से स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना की उपलब्धियां शामिल हैं। साथ ही इन योजनाओं के और अधिक बेहतर क्रियान्वयन पर भी चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान जल जीवन मिशन में मध्यप्रदेश की उपलब्धियों और अब तक हुए क्रियान्वयन से अवगत कराएंगे। मध्यप्रदेश में एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा करेंगे। स्व-सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज की उपलब्धि और प्रगति की जानकारी देंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रधानमंत्री को प्रदेश में कानून-व्यवस्था, नक्सल समस्या, स्लीपर सेल के आतंकियों की गिरफ्तारी के बारे में बताएंगे। इथेनॉल पॉलिसी पर प्रदेश की प्रगति पर चर्चा एवं मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। वे वाराणसी के सीएम कॉन्क्लेव के बिंदुओं पर मध्यप्रदेश की प्रगति से भी अवगत कराएंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान सिकल सेल एनीमिया के निराकरण पर प्रदेश के प्रयासों से अवगत कराएंगे एवं मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान , महाकाल वन/कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री को निमंत्रण देंगे। मुख्यमंत्री केन बेतवा परियोजना की प्रगति पर भी प्रधानमंत्री से चर्चा करेंगे। साथ ही प्रदेश के विकास के अन्य विषयों पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!