सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
राशिफल 29 अप्रैल : त्रयोदशी का प्रभाव, कन्या में चंद्रमा, फैसलों में सूझबूझ की जरूरत, हर्षण योग का अ... "राशिफल 28 अप्रैल : द्वादशी के राशिफल में कन्या के चंद्रमा से फैसलों में सूझबूझ की परीक्षा, व्याघात ... "राशिफल 27 अप्रैल : एकादशी का असर, सिंह में चंद्रमा, बढ़ेगा आत्मविश्वास लेकिन बढ़ेगा अहंकार भी, ध्रु... "रविवार का राशिफल : सिंह में चंद्रमा, बढ़ेगा आत्मविश्वास लेकिन खर्च पर रखें नियंत्रण, वृद्धि योग का ... "आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026 : कर्क में चंद्रमा, भावनाओं और फैसलों का दिन, गंड योग का असर कुछ राशियो... "आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026 : शूल योग में सतर्क रहें आज भावनाओं और फैसलों की परीक्षा का दिन, पुष्य ... "आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026 : सप्तमी का असर, मिथुन से कर्क में चंद्रमा, बदलेगा भावनाओं और फैसलों का... बिजासन घाट 'ब्लैक स्पॉट' मौत का सौदागर : दो चालकों की दर्दनाक मौत, कैबिन को क्रेन से काटकर चालको को ... Bhopal सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल श्री पटेल "आज का राशिफल 22 अप्रैल 2026 : सुकर्मा योग से बदलेगी किस्मत, कई राशियों को मिलेगा लाभ, मिथुन में चंद...

NEWS Leaders : खेतिया में उत्साह से मनाया श्री हनुमान जी जन्मोत्सव, शोभायात्रा पर मस्जिद से हुई पुष्प वर्षा, भंडारे आरती, भजन संध्या हुई

0

खेतिया में उत्साह से मनाया श्री हनुमान जी जन्मोत्सव, शोभायात्रा पर मस्जिद से हुई षुष्प वर्षा, भंडारे आरती, भजन संध्या हुई

“शोभायात्रा शहर के गांधी चौक से होकर मस्जिद के समीप पहुंची जहां सद्भावना की मिसाल कायम करते हुए राहत फंडेशन के सदस्यों ने सभी भक्तों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करते हुए मस्जिद से फूल वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।”

न्यूज़ लीडर्स :  राजेश नाहर, खेतिया

श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर  सम्पूर्ण शहर में चारों और उत्साह का वातावरण बना रहा। हनुमान जयंती के अवसर पर खेतिया शहर के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा। वहीं श्री रोकडिया जी हनुमान मंदिर पर आज श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी।

देर शाम हनुमान मंदिर से  ढोल ताशों के साथ ही जय बजरंगबली, जय जय सियाराम की गूंज के साथ श्री सार्वजनिक जय बजरंग मित्र मंडल के तत्वावधान में लहराते केसरिया ध्वज व ढोल तासो के साथ निकाली गई।

अतिरिक्त तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल स्वयं वहां व्यवस्था देखने पहुंचे व श्री रोकडिया हनुमान जी का दर्शन किया। रोकड़ियां हनुमान भक्त मंडल द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर नगर पंचायत पार्क में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

जिसमें लगभग 7 हजार से अधिक लोगों ने  प्रसादी ग्रहण की श्री रोकडिया बाबा भक्त मंडल अनेक वर्षों से लगातार हनुमान जयंती पर भंडारे का आयोजन करता रहा है। जिसके चलते भारी भीड़ भंडारे में उमड़ पड़ी। सुंदरकांड मित्र मंडल के द्वारा पंचमुखी हनुमान मंदिर पर शाम सुंदर कांड का संगीतमय पाठ किया पाठ समाप्ति के साथ ही महाआरती की गई।

शोभायात्रा पर मस्जिद से पुष्प वर्षा करते हुए

▪︎शोभायात्रा पर मस्जिद से हुई पुष्प वर्षा.》

शोभायात्रा शहर के गांधी चौक से होकर मस्जिद के समीप पहुंची जहां सद्भावना की मिसाल कायम करते हुए राहत फंडेशन के सदस्यों ने सभी भक्तों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करते हुए मस्जिद से फूल वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

▪︎और अंत में.》

शोभा यात्रा  का सम्पूर्ण मार्ग पर अनेक स्थानों पर नागरिकों ने स्वागत किया गया। इस दौरान SDM सुश्री अंशु जावला, SDOP बघेल, अतिरिक्त तहसीलदार हुक़ूमसिंग निंगवाल, थाना प्रभारी संतोष साँवले टीम सहित साथ रहे व व्यवस्था को सम्हालते नजर आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!