सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क... Rashifal Today 22 अगस्त 2026 : वृषभ-कर्क-कुम्भ समेत इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ, मेष, मिथुन औ... Rashifal Today 21 अगस्त 2026 : आज मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियो... Rashifal Today 20 अगस्त 2026 : धन, व्यापार और करियर में क्या कह रहे हैं सितारे? आज इन राशियों के बने... Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट...

Newsleaders : मुंबई–आगरा हाईवे पर बड़ा हादसा, कंटेनर-बाइक टक्कर से लगी आग, समय रहते टला हादसा, चालक फरार

0

Newsleaders : मुंबई–आगरा हाईवे पर बड़ा हादसा, कंटेनर-बाइक टक्कर से लगी आग, समय रहते टला हादसा, चालक फरार

बड़ी  खबर : गायत्री मंदिर के पास हादसा, 200 मीटर तक घसीटी गई बाइक, दमकल ने समय रहते पाया आग पर काबू

सेंधवा : न्यूज लीडर्स

मुंबई–आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब तेज रफ्तार कंटेनर की एक मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक कंटेनर के पिछले टायर में फंस गई और करीब 200 से 300 मीटर तक घसीटती चली गई। इसी दौरान अत्यधिक घर्षण के चलते कंटेनर में आग लग गई, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

कंटेनर क्रमांक MH 20 GC 1875  देहरादून से पुणे की ओर जा रहा था। मुंबई–आगरा हाईवे पर गायत्री मंदिर के पास कंटेनर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कंटेनर के पिछले हिस्से में फंस गई और कुछ ही दूरी पर आग भड़क उठी।

आग लगते ही कंटेनर का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। वहीं जिस बाइक को टक्कर लगी थी, उसका चालक भी घटनास्थल से गायब बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों ने नगर पालिका की फायर फाइटर टीम और पुलिस को सूचना दी।

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग के कारण कंटेनर और बाइक से उठता धुआं दूर तक दिखाई दिया, जिससे कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और ट्रैफिक को सुचारू कराया।

गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। कंटेनर चालक, परिचालक और बाइक चालक की तलाश की जा रही है, साथ ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों की भी जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!