सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"राशिफल 27 अप्रैल : एकादशी का असर, सिंह में चंद्रमा, बढ़ेगा आत्मविश्वास लेकिन बढ़ेगा अहंकार भी, ध्रु... "रविवार का राशिफल : सिंह में चंद्रमा, बढ़ेगा आत्मविश्वास लेकिन खर्च पर रखें नियंत्रण, वृद्धि योग का ... "आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026 : कर्क में चंद्रमा, भावनाओं और फैसलों का दिन, गंड योग का असर कुछ राशियो... "आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026 : शूल योग में सतर्क रहें आज भावनाओं और फैसलों की परीक्षा का दिन, पुष्य ... "आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026 : सप्तमी का असर, मिथुन से कर्क में चंद्रमा, बदलेगा भावनाओं और फैसलों का... बिजासन घाट 'ब्लैक स्पॉट' मौत का सौदागर : दो चालकों की दर्दनाक मौत, कैबिन को क्रेन से काटकर चालको को ... Bhopal सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल श्री पटेल "आज का राशिफल 22 अप्रैल 2026 : सुकर्मा योग से बदलेगी किस्मत, कई राशियों को मिलेगा लाभ, मिथुन में चंद... आज का राशिफल 21 अप्रैल 2026 : पंचमी का प्रभाव, आज ऊर्जा और अवसरों का संगम, कुछ के लिए चेतावनी भी, मि... आज का राशिफल 20 अप्रैल 2026 : राशिफल में कुछ के लिए सौभाग्य, तो कुछ के लिए सावधानी का संकेत, आज चंद्...

Newsleaders : थांदला में अखंड नाम संकीर्तन सप्ताह जारी, भक्ति का प्रवाह, 3 जनवरी को होगी पूर्णाहुति

0

Newsleaders : थांदला में अखंड नाम संकीर्तन सप्ताह जारी, भक्ति का प्रवाह, 3 जनवरी को होगी पूर्णाहुति

न्यूज लीडर्स : सिद्धार्थ कांकरिया झाबुआ

थांदला स्थित अति प्राचीन श्री सरस्वती नंदन स्वामी भजनाआश्रम गुरुद्वारा में 27 दिसंबर से अखंड नाम संकीर्तन सप्ताह श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में चल रहा है। इस धार्मिक आयोजन की पूर्णाहुति शनिवार, 3 जनवरी को विधि-विधान के साथ संपन्न होगी।

●》अन्य राज्यों से आयेगें श्रद्धालु.》》

अखंड नाम संकीर्तन में गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित प्रदेश के विभिन्न अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन के दौरान आश्रम परिसर पूरी तरह भक्ति, नाम-स्मरण और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आ रहा है।

●》धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति गतिविधियां.》》

सप्ताहजी के अंतर्गत प्रतिदिन, विशेष आरती, पूजन-अर्चन,.धार्मिक क्रियाएं संपन्न हो रही हैं। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा अखंड रूप से श्री सरस्वती नंदन स्वामी का नाम जप किया जा रहा है।

●》पूर्णाहुति कार्यक्रम का विवरण.》》

पूर्णाहुति के दिन शनिवार, 3 जनवरी को सुबह 8:00 बजे – गुरुदेव पादुका पूजन,  दोपहर 12:00 बजे – महाआरती इसके पश्चात  महाप्रसाद का आयोजन होगा।

●》आस्था का प्रमुख केंद्र.》》

उल्लेखनीय है कि श्री सरस्वती नंदन स्वामी भजनाआश्रम वर्षों से हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। यहां पिछले कई वर्षों से अखंड नाम संकीर्तन सप्ताह का नियमित आयोजन किया जाता रहा है, जिसमें भक्ति, श्रद्धा और समर्पण का अनुपम संगम देखने को मिलता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!