सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  06 नवंबर 2026 : शुक्रवार को इन राशियों को मिलेंगे धन लाभ और तरक्की के अवसर, जानिए सभ... Rashifal Today  05 नवंबर 2026 : गुरुवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और सफलता के अवसर, कुछ र... Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश...

News Leaders : IPL 2022 : गुजरात ने सिखी जीत में महारत, लखनऊ ने लिखी हार से इबारत

0

IPL 2022 : गुजरात ने सिखी जीत की महारत, लखनऊ ने लिखी हार से इबारत

“आईपीएल 2022_ जीटी बनाम एलएसजी, गुजरात टाइटन्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकटों से हराया”

देखिये वीडियो

आईपीएल 22 : न्यूज़ लीडर्स

IPL 2022 के चौथे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 159 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

▪︎लखनऊ सुपर जायंट्स की खराब शुरुआत ने हार दिलाई.》

बल्लेबाजी करने उतरी टीम को पहला झटका ओपनर और कप्तान केएल राहुल को मोहम्मद शमी ने दिया। शमी ने राहुल को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इसके बाद दीपक हुड्डा और आयुष बदोनी ने पांचवें विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की। दीपक 55 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा आयुष बदोनी ने 54 रन बनाए। इनकी बदौलत ही टीम 158 रन बना सकी।

▪︎गुजरात टाइटंस जीत से की शानदार शुरुआत.》

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 के अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया, इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस ने आईपीएल में जीत के साथ डेब्यू किया है।


159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे कप्तान हार्दिक पांड्या (33), ऑलराउंडर तेवतिया (नाबाद 40), मैथ्यू वेड (30) और डेविड मिलर (30) ने मिलकर गुजरात टाइटंस को जीत दिलाई।

▪︎लखनऊ सुपरजायंट्स टीम के खिलाड़ी XI.》

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, मोहसिन खान, आयुष बदोनी, दुष्मंता चमीरा, रवि बिश्नोई, आवेश खान

▪︎गुजरात टाइटंस टीम के खिलाड़ी XI.》

शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, वरुण आरोन, राशिद ख़ान, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी।

▪︎और अंत में.》

गुजरात की टीम में लॉकी फर्ग्युसन, मैथ्यू वेड, डेविड मिलर और राशिद खान विदेशी खिलाड़ी है तो वही लोकेश राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ की टीम दो विदेशी खिलाड़ियों क्विंटन डि कॉक और दुशमंता चमीरा के साथ मैदान में उतरी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!