सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"18 जून 2026 का राशिफल : आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। जानिए किस... "17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को... "आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल...

Newsleaders : सेंधवा सिविल अस्पताल में फिर गूँजी उम्मीद, प्रसव सेवा बहाल, मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म, कलेक्टर की पहल को लगे पंख

0

Newsleaders : सेंधवा सिविल अस्पताल में फिर गूँजी उम्मीद, प्रसव सेवा बहाल, मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म, कलेक्टर की पहल को लगे पंख

सेंधवा : न्यूज लीडर्स

सेंधवा क्षेत्र की महिलाओं को राहत देने वाली बड़ी पहल करते हुए प्रशासन ने सेंधवा सिविल अस्पताल में बंद पड़ी सिजेरियन डिलीवरी सेवा को फिर से शुरू कर दिया है।

कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की निगरानी और सीएमएचओ डॉ. सुरेखा जमरे के समन्वय में यह सुविधा कई महीने बाद दोबारा उपलब्ध हो पाई है”

●》पहला सफल सिजेरियन, मुस्कान बनीं सेवा पुनरारंभ की प्रतीक.》》

शनिवार को पटेल कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय मुस्कान पति शमशेर का अस्पताल में पहला प्लान्ड सी-सेक्शन किया गया, जिसमें उन्होंने स्वस्थ कन्या को जन्म दिया। इस सफल ऑपरेशन को स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. ओमप्रकाश गंगे, डॉ. राशी चौबे और चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्वेता शर्मा की टीम ने अंजाम दिया।

●》विशेषज्ञों की कमी थी मुख्य बाधा.》》

मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओंकारसिंह कनेल ने बताया कि अस्पताल में कुछ समय से गायनोकोलॉजिस्ट और एनेस्थेसिया विशेषज्ञ की अनुपलब्धता के कारण सिजेरियन प्रसव पूरी तरह रुके हुए थे।
नई नियुक्तियों के बाद अब अस्पताल में केवल प्लान सिजेरियन किए जाएंगे, जबकि जटिल या हाई-रिस्क मामलों को बड़वानी जिला अस्पताल भेजा जाएगा।

●》हर माह 250+ सामान्य प्रसव—अब स्थानीय स्तर पर और मजबूत होंगी सेवाएं.》》

सेंधवा सिविल अस्पताल में मासिक सामान्य प्रसव संख्या 250 से अधिक है, जबकि पूरे विकासखंड सेंधवा में यह आंकड़ा 900 से ऊपर पहुंचता है। सिजेरियन सुविधा बंद होने के कारण बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं को बड़वानी रेफर करना पड़ता था, जिससे ग्रामीण महिलाओं को यात्रा और खर्च दोनों की कठिनाई उठानी पड़ती थी।

●》प्रशासन का लक्ष्य—महिलाओं को उनके क्षेत्र में ही बेहतर प्रसूति सुविधा.》》

विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता के बाद प्रशासन को उम्मीद है कि महिलाओं को अब अपने ही शहर में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण मातृत्व सेवा मिलेगी। यह कदम क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को नई गति देने वाला माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!