सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क... Rashifal Today 22 अगस्त 2026 : वृषभ-कर्क-कुम्भ समेत इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ, मेष, मिथुन औ... Rashifal Today 21 अगस्त 2026 : आज मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियो... Rashifal Today 20 अगस्त 2026 : धन, व्यापार और करियर में क्या कह रहे हैं सितारे? आज इन राशियों के बने...

Newsleaders : किसानों की मेहनत को मिला सही भाव, सेन्धवा मंडी में भावांतर योजना से सोयाबीन खरीदी की हुई शुभ शुरुआत

0

Newsleaders : किसानों की मेहनत को मिला सही भाव, सेन्धवा मंडी में भावांतर योजना से सोयाबीन खरीदी की हुई शुभ शुरुआत

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

मध्यप्रदेश शासन द्वारा किसानों के हित में लागू की गई सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत शुक्रवार को जिले की सेन्धवा कृषि उपज मंडी समिति में खरीदी का विधिवत शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में नायब तहसीलदार श्री सुधीर शर्मा, मंडी सचिव श्रीमती सुमन बड़ोले, मण्डी कर्मचारी, पटवारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सबसे पहले तीन कृषकों ने अपनी उपज विक्रय कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की।
• कृषक श्री भायदास पिता हरी ने 5 क्विंटल सोयाबीन ₹3800 प्रति क्विंटल के भाव पर बेचा,
• श्री अलीराम पिता तेरसिंग ने 4 क्विंटल ₹4025 प्रति क्विंटल पर,
• तथा दगडू पिता गांदिया ने 10 क्विंटल ₹3755 प्रति क्विंटल के भाव पर विक्रय किया।

कुल 19 क्विंटल सोयाबीन की खरीदी के साथ मंडी में इस वर्ष की भावांतर योजना का शुभारंभ हुआ। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना किसानों को बाजार भाव और घोषित समर्थन मूल्य के बीच के अंतर की भरपाई के लिए बनाई गई है, जिससे उन्हें उचित लाभ सुनिश्चित हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!