सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
14 अप्रैल 2026 : आज कई राशियों को विवाद और आर्थिक नुकसान से सावधान रहने की जरूरत, कुम्भ और मीन राशि ... दैनिक राशिफल 13 अप्रैल 2026 : शुभ योग में चमकेगा भाग्य, कुंभ चंद्रमा से बने नए अवसर, इन राशियों को ह... दैनिक राशिफल 12 अप्रैल 2026 : साध्य योग में किसका भाग्य चमकेगा, मकर चंद्रमा का असर, इन राशियों को मि... "दैनिक राशिफल 11 अप्रैल 2026 : सिद्ध योग में चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का हाल, मेष से मीन तक जान... MONALISA : मोनालिसा की वायरल शादी पर खुलासा, जांच ने बदली तस्वीर, आयोग ने माना मोनालिसा नाबालिग बिस्टान में स्पीड ब्रेकर बने हादसों की वजह, एक ही जगह 5 अवरोधक, हाईवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग आज 09 अप्रैल राशिफल: धनु में चंद्रमा, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह के लिए शुभ, मिथुन-धन...

Newsleaders : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फिर हराया, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर 2-0 से कब्ज़ा जमाया

0

Newsleaders : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फिर हराया, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर 2-0 से कब्ज़ा जमाया

भारतीय दिग्गजों का बल्ला खामोश, मैट शॉर्ट और कोनोली की साझेदारी से कंगारूओं की जीत

न्यूज लीडर्स स्पोर्ट्स

एडिलेड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारत द्वारा दिए गए 265 रन के लक्ष्य को मेज़बान टीम ने 46.2 ओवर में हासिल कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट शॉर्ट ने 78 गेंदों पर 74 रन की जिम्मेदार पारी खेली, जबकि कूपर कोनोली ने 53 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

भारत के गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत करते हुए 54 रन पर ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था। लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाज निरंतरता बनाए रखने में नाकाम रहे।
मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली।

भारतीय बल्लेबाज एक बार फिर उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल शुरुआत में टिक नहीं पाए, जबकि विराट कोहली और श्रेयस अय्यर भी अर्धशतक से पहले आउट हो गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!