सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क... Rashifal Today 22 अगस्त 2026 : वृषभ-कर्क-कुम्भ समेत इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ, मेष, मिथुन औ... Rashifal Today 21 अगस्त 2026 : आज मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियो... Rashifal Today 20 अगस्त 2026 : धन, व्यापार और करियर में क्या कह रहे हैं सितारे? आज इन राशियों के बने...

Newsleaders राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने 19 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों से सर्दियों में बेघर और कमजोर लोगों को शीत लहरों से बचाने के उपाय करने का आग्रह किया

0

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने 19 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों से सर्दियों में बेघर और कमजोर लोगों को शीत लहरों से बचाने के उपाय करने का आग्रह किया


आयोग ने 2019 और 2023 के बीच ठंड से 3,639 मौतों के एनसीआरबी डेटा का हवाला दिया

आश्रय और संसाधनों की कमी के कारण बुजुर्गों, बच्चों और बेघरों सहित कमजोर तबके के सामने आने वाले जोखिमों पर प्रकाश डाला गया

शीत लहरों से निपटने के लिए की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी गई और संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील बनाने की जरूरत पर जोर दिया गया

न्यूज लीडर्स विशेष

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने देश में शीत लहर को देखते हुए, 19 राज्य सरकारों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों से आग्रह किया है कि वे आश्रय और संसाधनों की कमी के कारण जोखिम में रहने वाले संवेदनशील वर्गों, विशेष रूप से नवजात शिशुओं, बच्चों, गरीबों, बुजुर्गों, बेघरों, निराश्रितों और भिखारियों की सुरक्षा के लिए पूर्व-निवारक कदम उठाएं और राहत उपाय लागू करें।

आयोग ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण बदलते मौसम में मानवाधिकार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। आयोग ने कड़ाके की ठंड से प्रभावित संवेदनशील आबादी की रक्षा करने, उनकी गरिमा का सम्मान और उसे बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ‘भारत में आकस्मिक मृत्यु और आत्महत्याएं’ शीर्षक वाली रिपोर्ट का हवाला देते हुए,

“आयोग ने 2019 और 2023 के बीच शीत लहरों के कारण कुल 3,639 लोगों की मौत होने की सूचना दी”

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे अपने पत्र में, आयोग ने शीत लहरों के असर को कम करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के दिशानिर्देशों को दोहराया है, जिनमें शामिल हैं:

  • उपचार प्रोटोकॉल स्थापित करना;
  • दिन और रात के आश्रय स्थल स्थापित करना;
  • सर्दी से संबंधित बीमारियों के लिए चिकित्सा देखभाल प्रदान करना और मानक उपचार प्रक्रियाओं को लागू करना; और
  • राहत प्रयासों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करना तथा उनकी प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय दृष्टिकोण अपनाना।

आयोग ने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील बनाने का आग्रह किया है तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और शीत लहर के प्रतिकूल प्रभावों से संवेदनशील आबादी की रक्षा के लिए अपनाए गए उपायों पर अधिकारियों से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!