सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश... Rashifal Today : 23 जुलाई 2026 : आज किस पर बरसेगी किस्मत? शुभ योग का असर, धन लाभ या सावधानी? इन राशि... 23 जुलाई 2026 : स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में चंद्रमा का प्रभाव, जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगा स... 🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ... 🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप... RashifalToday : 19 जुलाई 2026 : 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशियों को रहना होगा सावधान, कन्या में... RashifalToday : राशिफल 18 जुलाई : सिंह राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा आर्थ... RashifalToday : राशिफल 16 जुलाई : सिद्धि योग में कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार, नौकरी औ... Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क...

Newsleaders : सजवानी में दस्त का असर, 42 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, सब सुरक्षित

0

Newsleaders : सजवानी में दस्त का असर, स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, 42 मरीज मिले, सब सुरक्षित

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

बडवानी जिले के ग्राम सजवानी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा जमरे ने बुधवार को उल्टी-दस्त प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 42 सामान्य दस्त के मरीज पाए गए, जिनमें से कोई भी व्यक्ति गंभीर स्थिति में नहीं मिला।

डॉ. जमरे ने बताया कि प्रभावित सिंर्वी मोहल्ले के लगभग 208 घरों में 980 जनसंख्या वाले गांव का सर्वे किया गया।  जिला एवं ब्लॉक स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम के 14 सदस्यों ने घर-घर जाकर सभी मरीजों का तत्काल चिकित्सकीय उपचार किया।

प्रभावित क्षेत्र से पानी के सैंपल लेकर इंदौर प्रयोगशाला भेजे गए हैं, ताकि संक्रमण के स्रोत की जांच की जा सके। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पदस्थ सीएचओ और एएनएम को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!