Newsleaders : सजवानी में दस्त का असर, स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, 42 मरीज मिले, सब सुरक्षित
बड़वानी : न्यूज लीडर्स
बडवानी जिले के ग्राम सजवानी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा जमरे ने बुधवार को उल्टी-दस्त प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 42 सामान्य दस्त के मरीज पाए गए, जिनमें से कोई भी व्यक्ति गंभीर स्थिति में नहीं मिला।

डॉ. जमरे ने बताया कि प्रभावित सिंर्वी मोहल्ले के लगभग 208 घरों में 980 जनसंख्या वाले गांव का सर्वे किया गया। जिला एवं ब्लॉक स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम के 14 सदस्यों ने घर-घर जाकर सभी मरीजों का तत्काल चिकित्सकीय उपचार किया।

प्रभावित क्षेत्र से पानी के सैंपल लेकर इंदौर प्रयोगशाला भेजे गए हैं, ताकि संक्रमण के स्रोत की जांच की जा सके। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पदस्थ सीएचओ और एएनएम को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
