सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ...

Newsleaders : कैसा रहेगा 22 अक्टूबर 2025 बुधवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

0

Newsleaders : कैसा रहेगा 22 अक्टूबर 2025 बुधवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

“22 अक्टूबर का राशिफल: तुला और मकर राशि को भाग्य का साथ, मीन और वृषभ रहें सावधान”

न्यूज लीडर्स नक्षत्र : पं. राधामाधव शरण

स्वागत है आपका, दैनिक राशिफल में,
आज बुधवार, 22 अक्टूबर 2025 दिन ‘प्रीति योग’ का, और चंद्रमा तुला राशि में है।
रिश्तों में संवाद का संतुलन बनाए रखना आज की सबसे बड़ी सफलता है। कहीं पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं, तो कहीं नए अवसर दस्तक दे सकते हैं।
दिन का संदेश बस इतना है, जो मन में संतुलन रखेगा, वही जीवन में सफलता पाएगा। तो चलिए, जानते हैं, आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं.

🕉️ आज का पंचांग

संवत 2082 | मास: कार्तिक | पक्ष: शुक्ल | तिथि: एकम 20:16 बजे तक, बाद में दूज, नक्षत्र: स्वाति 25:50 बजे तक, योग: प्रीति 28:04 बजे तक, करण: किंस्तुघ्न 07:03 बजे तक, बाद में बव चंद्रमा: तुला राशि पर, वार: बुधवार

🔯 आज का राशिफल

आज का दैनिक राशिफल 22 अक्टूबर 2025

तुला और मकर के लिए शुभ दिन, मीन और वृषभ संभलकर.
● आज का राशिफल : धनु को अचानक लाभ, सिंह को विवाद से नुकसान.
● जानिए 22 अक्टूबर का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा.

♈ मेष:
व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमानजी को गुड़ व चने का भोग लगाएं।
♉ वृषभ:
स्वास्थ्य में गिरावट के योग हैं। पशुओं या वाहन से चोट लग सकती है। किसी बड़े से मतभेद हो सकता है, संयम से काम लें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
उपाय: माँ दुर्गा को इत्र अर्पित करें।
♊ मिथुन:
संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। नवदंपतियों के लिए संतान सुख के योग। आय में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
उपाय: तुलसी पर दीपक जलाएं।
♋ कर्क:
माता के स्वास्थ्य में कमी संभव है। घरेलू तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में अड़चनें आएंगी। धैर्य बनाए रखें।
शुभ रंग: दूधिया
शुभ अंक: 2
उपाय: शिव परिवार का पूजन करें।

♌ सिंह:
आज किसी विवाद में न पड़ें। समाज में कुछ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। यात्रा में हानि संभव है, घर पर रहें तो बेहतर।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 1
उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
♍ कन्या:
परिवार के वरिष्ठ सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन हानि के योग हैं। अपनों से संवाद बनाकर रखें, विवाद टालें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
♎ तुला:
भाग्य का साथ मिलेगा। सोच-समझकर किया गया कार्य सफल होगा। आर्थिक लाभ और समाज में सम्मान की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
उपाय: तुलसी को जल चढ़ाकर भगवान विष्णु का ध्यान करें।
♏ वृश्चिक:
फिजूलखर्ची बढ़ेगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। अपने व्यवहार पर संयम रखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
उपाय: शिवलिंग पर जल व बेलपत्र चढ़ाएं।

♐ धनु:
व्यापार में नई शुरुआत के योग हैं। अचानक धन प्राप्ति संभव है। सट्टा या निवेश से लाभ हो सकता है। भाइयों से संबंध सुधरेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
♑ मकर:
व्यापार में वृद्धि और भूमि-भवन के लाभ के योग। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता के सहयोग से नई सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 4
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
♒ कुंभ:
यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। अचानक आर्थिक लाभ संभव।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
उपाय: शनि देव को सरसों तेल अर्पित करें।
♓ मीन:
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आर्थिक नुकसान और अपनों से धोखे की संभावना।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

🕉️ अपने राशिफल को जानने के लिए बने रहिये न्यूज लीडर्स के नक्षत्र कार्यक्रम में पंडित राधामाधव यज्ञाचार्य.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!