सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा... Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्र... Rashifal Today 23 सितम्बर 2026 : मेष को आर्थिक लाभ, कर्क को भूमि-वाहन के योग; जानें 12 राशियों का हा... Rashifal Today 22 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, शुभ रंग और उपाय Rashifal Today 21 सितम्बर 2026 :  सोमवार को 7 राशियों को आर्थिक मामलों में सावधानी, कुंभ को मिल सकता... Rashifal Today 19 सितम्बर 2026 :  "शनिवार को इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए मेष से मीन तक का ...

News Leaders : कांग्रेस का लोकतंत्र सम्मान दिवस_ धनबल ओर खरीद फरोख्त कर भाजपा ने किया जनादेश का अपमान : रवि जोशी MLA

0

धनबल ओर खरीद फरोख्त की राजनीति कर भाजपा ने किया जनादेश का अपमान : रवि जोशी, कांग्रेस ने मनाया लोकतंत्र सम्मान दिवस


खरगोन : न्यूज़ लीडर्स

15 वर्षों बाद मध्य प्रदेश की जनता ने सरकार बदलने का निर्णय लेकर कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की बागडोर सोपी थी,परंतु बीजेपी ने धनबल और खरीद-फरोख्त की राजनीति करते हुए जनता की चुनी हुई सरकार को गिरा कर जनादेश, लोकतंत्र और संविधान का अपमान किया है। कांग्रेस ने जोड़-तोड़ सौदेबाजी और अनैतिक दलबल जैसे कृत्य से खुद को दूर रख कर भारतीय लोकतंत्र और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए संविधान को जो सम्मान दिया है।

उससे मध्य प्रदेश का हर निवासी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। विधायक खरीद कर सरकार बनाने के बीजेपी के इस अलोकतांत्रिक और काले काल में प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सत्ता का त्याग किया और हर एक भारतवासी को लोकतंत्र के मूल्यों की सही तस्वीर दिखाई है।

उक्त बात खरगोन विधायक रवि जोशी ने शहर कांग्रेस कमेटी खरगोन द्वारा आयोजित लोकतंत्र सम्मान दिवस के अवसर पर कहीं । उल्लेखनीय है कि 20 मार्च 2020 को आज ही के दिन बीजेपी ने तमाम नैतिक मूल्य और आदर्शों को कुचल कर सत्ता हासिल करने के लिए प्रजातंत्र को धन तंत्र से कुचलकर जनादेश का अपमान किया था।

▪︎कांग्रेस शासन में हुए कार्यों से बौखलाई भाजपा.》

श्री जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की 15 माह की सरकार ने बीजेपी के 15 वर्षों के झूठ और भ्रम के शासन की पोल खोल कर रख दी। कमलनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में किसान कर्ज माफी, गौशाला निर्माण, सस्ती बिजली, शुद्ध के लिए युद्ध, माफिया से मुक्ति, ओबीसी आरक्षण में बढ़ोतरी, सामान्य को आरक्षण, वृद्ध एवं दिव्यांग पेंशन में बढ़ोतरी, कन्या विवाह सहायता में बढ़ोतरी, राम वन गमन पथ का निर्माण,ॐ सर्किट निर्माण, महाकाल एवं ओमकारेश्वर मंदिर परिसर का विस्तार एवं विकास,

सीता माता मंदिर निर्माण, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, मेट्रो रेल परियोजना, रोजगार में प्रदेश के युवाओं को 70% आरक्षण, महिला अपराधों में कमी, मेग्नीफिशेन्ट मध्य प्रदेश जैसे अनेक कार्यों की शुरुआत कर प्रदेश की जनता को 15 वर्षों के कुशासन के बाद पहली बार विकास की सही पहचान बताई। भाजपा को समझ आने लगा कि कांग्रेस सरकार 5 साल का कार्यकाल पूरा कर लेगी तो भाजपा की प्रदेश की सत्ता में वापसी की संभावनाएं समाप्त हो जाएगी,इसलिए भाजपा ने तिलमिलाकर लोकतंत्र का गला घोंट अलोकतांत्रिक ओर संविधान विरोधी सरकार का गठन किया।

▪︎कांग्रेसजनों ने ली संविधान की सभा.》


इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णा ठाकुर ने बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओ को संविधान की शपथ दिलाते हुए सदैव भारतीय लोकतंत्र की रक्षा ओर उच्च राजनीतिक मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध ओर सजग रहने का आव्हान करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता हथियाने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है। उसे देश की जनता या लोकतांत्रिक मूल्यों से कोई लेनादेना नही है।

इस अवसर पर डॉक्टर गोविंद मुजाल्दा, रवि नाईक, गोगावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, दीपक सोनी, परविंदर सिंह चावला ( राजू ), महेश गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश मंडलोई ने किया और आभार जितेंद्र भावसार ने माना।

▪︎और अंत में.》


कार्यक्रम के पश्चात सभी कांग्रेस कार्यकर्ता और विधायक श्री रवि जोशी टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचे। जंहा गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सत्ताधीशो को सद्बुद्धि देने की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!