सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों... "27 मई 2026 बुधवार राशिफल : आज इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, रिश्तों में सावधान रहें ये लोग, बुधवार...

News Leaders : कांग्रेस का लोकतंत्र सम्मान दिवस_ धनबल ओर खरीद फरोख्त कर भाजपा ने किया जनादेश का अपमान : रवि जोशी MLA

0

धनबल ओर खरीद फरोख्त की राजनीति कर भाजपा ने किया जनादेश का अपमान : रवि जोशी, कांग्रेस ने मनाया लोकतंत्र सम्मान दिवस


खरगोन : न्यूज़ लीडर्स

15 वर्षों बाद मध्य प्रदेश की जनता ने सरकार बदलने का निर्णय लेकर कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की बागडोर सोपी थी,परंतु बीजेपी ने धनबल और खरीद-फरोख्त की राजनीति करते हुए जनता की चुनी हुई सरकार को गिरा कर जनादेश, लोकतंत्र और संविधान का अपमान किया है। कांग्रेस ने जोड़-तोड़ सौदेबाजी और अनैतिक दलबल जैसे कृत्य से खुद को दूर रख कर भारतीय लोकतंत्र और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए संविधान को जो सम्मान दिया है।

उससे मध्य प्रदेश का हर निवासी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। विधायक खरीद कर सरकार बनाने के बीजेपी के इस अलोकतांत्रिक और काले काल में प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सत्ता का त्याग किया और हर एक भारतवासी को लोकतंत्र के मूल्यों की सही तस्वीर दिखाई है।

उक्त बात खरगोन विधायक रवि जोशी ने शहर कांग्रेस कमेटी खरगोन द्वारा आयोजित लोकतंत्र सम्मान दिवस के अवसर पर कहीं । उल्लेखनीय है कि 20 मार्च 2020 को आज ही के दिन बीजेपी ने तमाम नैतिक मूल्य और आदर्शों को कुचल कर सत्ता हासिल करने के लिए प्रजातंत्र को धन तंत्र से कुचलकर जनादेश का अपमान किया था।

▪︎कांग्रेस शासन में हुए कार्यों से बौखलाई भाजपा.》

श्री जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की 15 माह की सरकार ने बीजेपी के 15 वर्षों के झूठ और भ्रम के शासन की पोल खोल कर रख दी। कमलनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में किसान कर्ज माफी, गौशाला निर्माण, सस्ती बिजली, शुद्ध के लिए युद्ध, माफिया से मुक्ति, ओबीसी आरक्षण में बढ़ोतरी, सामान्य को आरक्षण, वृद्ध एवं दिव्यांग पेंशन में बढ़ोतरी, कन्या विवाह सहायता में बढ़ोतरी, राम वन गमन पथ का निर्माण,ॐ सर्किट निर्माण, महाकाल एवं ओमकारेश्वर मंदिर परिसर का विस्तार एवं विकास,

सीता माता मंदिर निर्माण, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, मेट्रो रेल परियोजना, रोजगार में प्रदेश के युवाओं को 70% आरक्षण, महिला अपराधों में कमी, मेग्नीफिशेन्ट मध्य प्रदेश जैसे अनेक कार्यों की शुरुआत कर प्रदेश की जनता को 15 वर्षों के कुशासन के बाद पहली बार विकास की सही पहचान बताई। भाजपा को समझ आने लगा कि कांग्रेस सरकार 5 साल का कार्यकाल पूरा कर लेगी तो भाजपा की प्रदेश की सत्ता में वापसी की संभावनाएं समाप्त हो जाएगी,इसलिए भाजपा ने तिलमिलाकर लोकतंत्र का गला घोंट अलोकतांत्रिक ओर संविधान विरोधी सरकार का गठन किया।

▪︎कांग्रेसजनों ने ली संविधान की सभा.》


इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णा ठाकुर ने बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओ को संविधान की शपथ दिलाते हुए सदैव भारतीय लोकतंत्र की रक्षा ओर उच्च राजनीतिक मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध ओर सजग रहने का आव्हान करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता हथियाने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है। उसे देश की जनता या लोकतांत्रिक मूल्यों से कोई लेनादेना नही है।

इस अवसर पर डॉक्टर गोविंद मुजाल्दा, रवि नाईक, गोगावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, दीपक सोनी, परविंदर सिंह चावला ( राजू ), महेश गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश मंडलोई ने किया और आभार जितेंद्र भावसार ने माना।

▪︎और अंत में.》


कार्यक्रम के पश्चात सभी कांग्रेस कार्यकर्ता और विधायक श्री रवि जोशी टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचे। जंहा गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सत्ताधीशो को सद्बुद्धि देने की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!