सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क...

NEWS Leaders : सरकार की मदद से मास्टर दिव्यांशु का हुआ दिल की बीमारी का निःशुल्क ऑपरेशन

0

मास्टर दिव्यांशु के हृदय की इंदौर में हुई सर्जरी सफल, देखिए लीडर्स

सेंधवा : न्यूज लीडर्स

सेंधवा शहर वार्ड क्रंमाक 12 दावल बेडी में रहने वाले परिवार का एक बालक दिव्यांशु अक्सर बिमार रहता था। दिव्यांशु के माता पिता से पूछताछ में मालूम हुआ कि वह बार-बार बीमार पड़ता है और हमेशा कमजोरी महसूस करता है।

●》दिव्यांशु के दिल की धड़कन असामान्य है.》》

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के डॉ. प्रवीण वर्मा के द्वारा बच्चो का स्वस्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान पता चला कि दिव्यांशु के दिल की धड़कन असामान्य है।

“पिता की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से वे इलाज के खर्चे को लेकर चिंतित थे”

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आरबीएसके टीम द्वारा दिव्यांशु  के पिता को समझाया गया की बच्चे को दिल की बीमारी की आशंका है। जिसकी पुष्टि के लिए बच्चे की जांच करवानी होगी।

●》जांच में दिव्यांशु दिल की बिमारी का रोगी.》》

20 जुलाई को इंदौर कमिश्नर एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में सेंधवा में हुए मेगा हेल्थ कैंप में आरबीएसके टीम द्वारा बच्चे को लाया गया। जहा राजश्री अपोलो हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. निक्षित भार्गव द्वारा इकोकार्डियो ग्राफी के माध्यम से दिव्यांशु के दिल की बीमारी की पुष्टि की गई।

“पिता को बताया गया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चे का इलाज पूरी तरह निःशुल्क होगा”

●》मास्टर दिव्यांशु के हृदय की सर्जरी सफल.》》

05 दिसंबर 2024 को राजश्री अपोलो हॉस्पिटल इंदौर में बच्चे का ’निःशुल्क ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। आरबीएसके टीम एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मेहनत डीइआईसी टीम के सहयोग तथा बीएमओ डॉ. कनेल एवम सीएमएचओ डॉ. सुरेखा जमरे के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!