सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क...

NEWS Leaders : पशुओं को लू से बचाने के लिए एडवायजरी जारी, जानिए लीडर्स से कैसे रहेंगे सुरक्षित पशुधन

0

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

जिले में बढ़ रही गर्मी के चलते जहां जन-जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं पशु भी भीषण गर्मी से प्रभावित हो रहे है। बड़वानी जिले के पशु चिकित्सा सेंवाए विभाग के उपसंचालक डॉ. दिनेश सिसोदिया ने गर्मी के मद्देनजर पशुओं को लू से बचाने हेतु एडवायजरी जारी की है।

●》पशुधन, गौवंश का सीधी तेज धुप से बचाव किया जाये तथा गौशालाओं में हवा के आवागमन की पयाप्त व्यवस्था हो, जिससे पशुओं को गर्म हवा से बचाया जा सके।
●》इसके लिये गौशाला के आसपास पेडद्व लगाये एवं गौशाला में परदे या बारदन को गीता करके बांधे जाये।
●》गौशाला की छत पर घास बिछाये, जिससे कि गौशाला के अंदर ठण्डक बनी रहे।
●》पशुओं को दिन में 4-5 बार व आवश्यकतानुसार ठण्डा पानी पिलाये।

●》दुध निकालने के आधे घण्टे पहले पशु को पानी से नहलाये, इससे दुध उत्पादन उचित रहेगा।
●》गर्मी में मच्छर, मक्खी का प्रभाव अधिक होता है, इसके लिये किटनाशक का छिड़काव करें।
●》पशुओं को यूरिया उपचारित भूसा एवं साईलेज खिलाये।

●》कृमि नाशक दवा पिलाये।
●》पशुओं में खुरपक्का- मुंहपक्का, गलघोटू एवं एकटंगिया का टीका लगवाये।
●》इस ऋतु में पशुओं के गर्मी पर ( गर्भाधान ) आने पर कृत्रिम गर्भाधान हतु विशेष ध्यान रखे।
●》कृत्रिम गर्भाधान के पश्चात पशुओं को छायादार जगह पर रखे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!