सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए...

NEWS Leaders : लाखों की तादाद में डुप्लीकेट समग्र आईडी से 19 शासकीय योजनाओं के गलत लाभ का गोरख धंधा

0

NEWS Leaders : लाखों की तादाद में डुप्लीकेट समग्र आईडी से 19 शासकीय योजनाओं का गलत लाभ का गोरख धंधा

न्यूज लीडर्स  डेस्क

समग्र आईडी को लेकर एक बडा मामला सामने आया है। मप्र में समग्र आईडी के बडी तादाद में  डुप्लीकेट होने की बात सामने आई है। कहा जा रहा है की प्रदेश में करीब सात लाख समग्र आईडी डुप्लीकेट होना पाया है।

“एमपीएसईडीसी समग्र आइडी डाटा से लोगों के नाम, जन्म तिथि, लिंग एवं पिता के नाम का संभावित मिलान किया गया है। जिसमें 7,21,152 डुप्लीकेट समग्र आईडी सामने आईं हैं”

●》डुप्लीकेट आईडी से 19 योजनाओं का गलत इस्तेमाल.》》

डुप्लीकेट समग्र आईडी के जरिए प्रदेश सरकार की 19 अलग-अलग योजनाओं का गलत तरीके से लाभ लिया जा रहा है। कई लोग ऐसे हैं जो कि डुप्लीकेट आईडी के जरिए 4 योजनाओं तक का लाभ ले रहे हैं। जबकि एक आईडी पर एक ही योजना का लाभ देने का नियम है।

“वहीं दूसरी और प्रदेश में एमपीएसईडीसी द्वारा समग्र पोर्टल के अपडेशन का कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण मप्र में समग्र पोर्टल 07 से 14 फरवरी 2025 तक बंद है। हालांकि समग्र पोर्टल के चल रहे अपडेशन को इससे जोड़ने की पुष्टी नहीं हुई है”

●》समग्र आईडी का आधार कार्ड से लिंक.》》

प्रदेश की योजनाओं का लाभ समग्र आईडी के आधार दिया जाता है, साथ ही यह भी तय किया गया है कि एक समग्र आईडी पर एक व्यक्ति को एक ही योजना का लाभ मिल सके।  लेकिन कई ऐसे लोग पाए गए हैं जो कि एक से अधिक आईडी बनवा कर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए समग्र से आधार कार्ड को लिंक किया जा रहा है।

●》और अंत में.》》

इस पूरे मामले पर सामाजिक न्याय के उप संचालक सौरभ सिंह का कहना है कि एक व्यक्ति के दो या उससे अधिक डुप्लीकेट आईडी होने का मामला सामने आया है। शासन स्तर पर सूची भेजी गई है। जिसका परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद डुप्लीकेट आईडी हटाने का काम किया जाएगा। जिसमें सिर्फ एक ही आईडी शेष रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!