सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग...

NEWS Leaders : खरगोन में चौकाने वाली नियुक्ति के साथ 09 जिलाध्यक्ष के नामों का ऐलान, अब तक भाजपा के 56 जिलाध्यक्ष घोषित, इंदौर में सस्पेंस बरकरार, देखिए सूची

0

NEWS Leaders : खरगोन में चौकाने वाली नियुक्ति के साथ 09 जिलाध्यक्ष के नामों का ऐलान, अब तक भाजपा के 56 जिलाध्यक्ष घोषित, इंदौर में सस्पेंस बरकरार, देखिए सूची

न्यूज लीडर्स : भोपाल

भारतीय जनता पार्टी ने पांचवी सूची में भाजपा ने 09 जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है। इसे पहले अभी तक 47 जिलाध्यक्षों की घोषणा हो चुकी थी। अब तक कुल मिलाकर 56 जिला अध्यक्ष घोषित हो चुके है। इस लिहाज से 06 जिला अध्यक्षों की घोषणा होना शेष है। इंदौर में सस्पेंस बना हुआ है।

भाजपा संगठन पर्व-2024 के तहत सम्पन्न जिला अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के उपरान्त सतना, शहडोल, राजगढ़, धार नगर, पांढुर्ना, खरगोन, धार ग्रामीण, ग्वालियर ग्रामीण एवं सीहोर में जिला अध्यक्ष सर्व सम्मति से निर्वाचित किये।

●》17 रिपीट, 6 जिलों में महिलाओं को मौका.》》

भाजपा ने गुरुवार तक 56 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। इनमें 17 जिलों में पुराने अध्यक्षों को ही रिपीट किया गया। अभी इंदौर (नगर), इंदौर (ग्रामीण) के अलावा छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, निवाड़ी व टीकमगढ़ में घोषणा शेष है। नीमच, शहडोल, नर्मदापुरम, सिवनी, खरगोन और सागर ग्रामीण से महिलाओं को मौका दिया है।

“भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की पांचवी सूची में खरगोन जिले में चौकाने वाली नियुक्ति हुई है। इस तरह बड़वानी में भी चौकाने वाला नाम सामने आया है।”

खरगोन जिले में सभी नामों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासी नेत्री श्रीमती नंदा ब्रह्मणे के हाथों में कमान सौंप कर सशक्त दावेदारों को रोक दिया है।

खरगोन जिले की भीकनगांव क्षेत्र की श्रीमती नंदा ब्रह्मणे की खरगोन जिला भाजपा अध्यक्ष पद पर घोषणा हो गई है। जबकी खरगोन जिला अध्यक्ष बनने के लिए बड़े नेताओ के नामों की चर्चा चल रही थी, पर भाजपा नेतृत्व ने महिला आदिवासी नेत्री को जिम्मेदारी देकर सभी को चौकाया है।

इस नियुक्ति से यह कयास लगाए जा रहे है की खरगोन जिले में भाजपा के कई सशक्त दावेदारों के बीच मचे घमासान को ध्यान रखते हुए भाजपा नेतृत्व ने भीकनगांव विधानसभा से लगातार दो विधान सभा चुनाव में पराजित होने वाली श्रीमती नंदा ब्रह्मणे पर भरोसा कर जिले के आदिवासी वोटर्स को साधने की कोशिश भी की है।

●》पांचवी सूची में देखिए किसे बनाया अध्यक्ष.》》

भाजपा संगठन पर्व-2024 के तहत सम्पन्न जिला अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के उपरान्त जिला अध्यक्षों की घोषणा हुई।

●》धार नगर- निलेश भारती
●》धार ग्रामीण- चंचल पाटीदार
●》सिहोर- नरेश मेवाड़ा
●》ग्वालियर ग्रामीण- प्रेमसिंह राजपूत
●》खरगोन- नंदा ब्राह्मणे
●》सतना- भगवती प्रसाद पांडे
●》पांढुर्णा- संदीप मोहड
●》शहडोल- अमिता चपरा
●》राजगढ़- ज्ञानसिंह गुर्जर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!