सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों... "27 मई 2026 बुधवार राशिफल : आज इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, रिश्तों में सावधान रहें ये लोग, बुधवार... "26 मई 2026 मंगलवार राशिफल : सिद्धि योग में कई राशियों को धन लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क, हस्त नक्षत... "25 मई 2026 राशिफल : सिंह से कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर, कई राशियों को मिलेगा लाभ, प्रेम और व्या...

NEWS Leaders : मनमोहन सिंह का स्मारक बनाएगी केंद्र सरकार, ट्रस्ट का गठन होगा, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी

0

NEWS Leaders : मनमोहन सिंह का स्मारक बनाएगी केंद्र सरकार, ट्रस्ट का गठन होगा, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी

न्यूज लीडर्स : विशेष

पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ.मनमोहन सिंह की स्मृति में स्मारक बनाएगी। केंद्र सरकार ने निर्णय लिया। इस आशय की सूचना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और  कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे को दी।

कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को बताया कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी। इस बीच दाह संस्कार और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा सकती हैं, क्योंकि एक ट्रस्ट का गठन किया जाना है और इसके लिए जगह आवंटित की जानी है।

“केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि सरकार पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी”

केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की स्मृति में राष्ट्रीय राजधानी में एक स्मारक बनाने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से इसकी जानकारी दी गई. प्रेस रिलीज जारी करते हुए गृह मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार सुबह सरकार को कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने का अनुरोध प्राप्त हुआ।

डॉ. मनमोहन सिंह, जो कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के प्रमुख थे और आर्थिक सुधारों के लिए जाने जाते हैं, का गुरुवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 10 वर्षों तक देश का नेतृत्व किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!