सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"22 जून 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए धन लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा ह... "20 जून राशिफल : सिद्धि योग से मिलेगा बड़ा लाभ, धन, करियर और परिवार में खुशखबरी, धनु, सिंह, मेष और म... "19 जून राशिफल में मघा नक्षत्र का प्रभाव : सिंह, तुला, धनु और मीन राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कर्क ... "18 जून 2026 का राशिफल : आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। जानिए किस... "17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को... "आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र...

NEWS Leaders : जनसंपर्क कार्यालय की देवकी बाई को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी बिदाई

0

NEWS Leaders : जनसंपर्क कार्यालय की देवकी बाई को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी बिदाई

न्यूज लीडर्स : खरगोन

जिला जनसम्पर्क कार्यालय खरगोन में चौकीदार के पद पर पदस्थ श्रीमती देवकी बाई अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के बाद 29 नवंबर 2024 को शासकीय सेवा से निृवत्त हो गई है। देवकी बाई की 1995 में जिला जनसम्पर्क कार्यालय खरगोन में अनुकम्पा नियुक्ति हुई थी। तब से वे जनसम्पर्क कार्यालय खरगोन में निरंतर अपनी सेवायें दे रही थी।

देवकी बाई के सेवानिवृत्त होने पर जनसम्पर्क अधिकारी अनिल कुमार पटले, सहायक ग्रेड श्रीमती वैशाली राणा, श्रीमती संतु बाई, श्री मनोज मुजाल्दे, श्री राधेश्याम गोलकर ने उन्हें भावभीनी बिदाई दी। इस अवसर पर शाल एवं श्रीफल भेंट कर देवकी बाई का सम्मान किया गया। देवकी बाई के शासकीय सेवा से निवृत्त होने के बाद एक नये जीवन में प्रवेश करने के लिए शुभकामनायें दी गई और उनके स्वस्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की गई। देवकी बाई की सेवानिवृत्ति को यादगार बनाने के लिए जनसम्पर्क कार्यालय के स्टाफ ने उन्हें शासकीय वाहन से घर तक पहुंचाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!